बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाये जाने के बाद पार्टी मुख्यालय पहुंचे विवेक ठाकुर, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाये जाने के बाद पार्टी मुख्यालय पहुंचे विवेक ठाकुर, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

PATNA : भाजपा केंद्रीय नेतृत्व की ओर से राज्यसभा उम्मीदवार घोषित होने के बाद विवेक ठाकुर बिहार भाजपा मुख्यालय पहुँचे. जहाँ विवेक ठाकुर ने संगठन के पुरोधा दीन दयाल उपाध्याय एवं कैलाशपति मिश्रा की तस्वीर पर माल्यार्पण कर नमन किया. 

पार्टी मुख्यालय में मौजूद बिहार भाजपा के सह संगठन महामंत्री शिव नारायण, सह संगठन मंत्री अभय गिरि से मुलाकात करने के बाद विवेक ठाकुर से बड़ी संख्या में अन्य लोगों ने मिलकर बधाई दी. 

बिहार भाजपा मुख्यालय में विवेक ठाकुर का स्वागत कर बधाई देने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष नीतीश मिश्रा, महामंत्री सुशील चौधरी, प्रदेश मंत्री अनिल सिंह (विधायक), अमृता भूषण, प्रदेश प्रवक्ता सुरेश रुंगटा, अजित चौधरी, डॉo निखिल आनंद, मिडिया प्रभारी अशोक भट्ट, पंकज सिंह, राजीव रंजन, राकेश सिंह, प्रोटोकॉल प्रभारी अरविंद कुमार सिंह, खेल प्रकोष्ठ के सह संयोजक सोनू शर्मा, दिलीप मिश्रा, अचल सिन्हा सहित पटना महानगर एवं पटना ग्रामीण जिला संगठन के अध्यक्ष अभिषेक कुमार एवं आशुतोष कुमार सहित बड़ी संख्या में नेता- कार्यकर्ता मौजूद रहे.  

इससे पहले भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने विवेक ठाकुर का पटना एयरपोर्ट पहुंचने पर नारेबाजी के साथ भव्य स्वागत किया. 

पटना से विवेकानंद की रिपोर्ट

Suggested News