बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

छपरा नगर निगम मेयर उप चुनाव में मतदाताओं का उत्साह फिका, 11 बजे तक हुआ महज 10 फिसदी मतदान

छपरा नगर निगम मेयर उप चुनाव में मतदाताओं का उत्साह फिका, 11 बजे तक हुआ महज 10 फिसदी मतदान

CHAPRA : छपरा नगर निगम में मेयर उप चुनाव को लेकर सोमवार को हो रहे मतदान को लेकर समाचार लिखे जाने तक मतदाताओं का उत्साह फिका नजर आया। जानकारी के अनुसार राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा छपरा मेयर पद से राखी गुप्ता को बर्खास्त करने के बाद से छपरा नगर निगम में मेयर का पद रिक्त था।जिसको लेकर उपचुनाव के तहत छपरा नगर निगम में सोमवार को मतदान किया जा रहा है। जिसको लेकर सोमवार सुबह में मतदाताओं का उत्साह फिका नजर आया। 

कन्ट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार छपरा नगर निगम में सुबह 11 बजे तक महज 10 फिसदी मतदान हुआ था। उपचुनाव में हो रहे मतदान के तहत सुबह 11 बजे तक महिलाओं की भागीदारी भी कम देखने को मिली। सुबह 11बजे तक कुल दस फीसदी मतदान में 14 फिसदी पुरूषों एवं मात्र 7 फिसदी महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।

छपरा नगर निगम में सुबह 11 बजे तक हुए कम मतदान को लेकर कई प्रत्याशी चिंतित नजर आए एवं अपने पक्ष में मतदान करवाने को लेकर तरह तरह के प्रयास करते नजर आए। 

छपरा से शशि की रिपोर्ट

Suggested News