बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मोकामा-गोपालगंज में वोटिंग आज, महागठबंधन और भाजपा की प्रतिष्ठा होगी दांव पर

मोकामा-गोपालगंज में वोटिंग आज, महागठबंधन और भाजपा की प्रतिष्ठा होगी दांव पर

PATNA : विधानसभा की दो सीटों, गोपालगंज और मोकामा में उपचुनाव के लिए गुरुवार को वोट डाले जाएंगे। इसे लेकर दोनों जिला प्रशासन की ओर से सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। सुबह सात से शाम छह बजे तक मतदान होगा। दोनों विधानसभा क्षेत्र मिलाकर कुल 6,12,720 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वहीं बात अगर राजनीतिक दलों की की करें तो दोनों सीटों पर कड़ा मुकाबला माना जा रहा है। खास तौर पर मोकामा सीट पर सबकी नजर है। यहां भाजपा कई सालों बाद चुनावी मैदान में है। उन्होंने यहां से बाहुबली नेता ललन सिंह की पत्नी सोनम देवी को टिकट दिया है। वहीं उनके सामने राजद ने अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी को मैदान में उतारा है। चूंकि मोकामा अनंत सिंह का गढ़ रहा है। ऐसे में यहां हो रहे उपचुनाव को दो बाहुबलियों के बीच के मुकाबले के रूप में देखा जा रहा है। 

15 प्रत्याशियों का भाग्य होगा ईवीएम में बंद

इसके साथ ही दोनों सीटों के लिए उपचुनाव लड़ रहे कुल 15 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद हो जाएगी। मतदान से पहले बुधवार को प्रत्याशियों और उनके स्थानीय समर्थकों ने घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क किया। लोगों से अनिवार्य रूप से मतदान करने और जिताने का अनुरोध किया। इस बीच दोनों सीटों पर सीधा मुकाबला राजग और महागठबंधन प्रत्याशी के बीच दिख रहा है। गोपालंगज में नौ और मोकामा में छह प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। किसी भी मतदान केंद्र पर मोबाइल फोन को ले जाना वर्जित रहेगा। मतदान वाले क्षेत्र में धारा 144 लगाई गई है। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरे लगाए गए हैं। मोकामा के टाल क्षेत्र में अश्वारोही और ट्रैक्टर के माध्यम से भी निगरानी की जाएगी।

मोकामा में बाहुबलियों की पत्नियों का मुकाबला

बिहार की मोकामा सीट पर जीत हासिल करने के लिए भाजपा ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। वहीं, सत्तारूढ़ महागठबंधन का सबसे बड़ा दल राजद यह सीट वापस अपने खाते में जोड़ने की कोशिश में जुटा है। भाजपा ने सोनम देवी को मैदान में उताया है, वहीं राजद ने नीलम देवी को टिकट दिया है। नीलम के नामांकन को सात दलों के महागठबंधन का समर्थन है।

मोकामा

- मोकामा में कुल दो लाख 81 हजार 251 वोटर कल मत डालेंगे। 

- पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 47 हजार 835 है। 

- महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 32 हजार 14 है। 

- कुल तीन थर्ड जेंडर भी मतदान करेंगे। 

- कुल 289 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।



गोपालगंज  में भाजपा की प्रतिष्ठा दांव पर

बिहार की चर्चित गोपालगंज सीट पर भी उपचुनाव हो रहा है। नीतीश कुमार की अगुवाई वाली महागठबंधन सरकार के लिए यह पहला चुनाव है। गोपालगंज सीट भाजपा विधायक सुभाष सिंह का निधन होने की वजह से खाली हुई है। बीजेपी ने इस सीट से उनकी पत्नी कुसुम देवी को टिकट दिया है। वहीं, राजद ने मोहन प्रसाद गुप्ता को मैदान में उतारा है।

गोपालगंज

- गोपालगंज में कुल 3 लाख 31 हजार 429 वोटर कल मतदान करेंगे। 

- पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 68 हजार 225 है। 

- महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 63 हजार 230 है। 

- कुल 11 थर्ड जेंडर भी मतदान करेंगे। 

- कुल 330 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 

ड्रोन कैमरे से नजर

ड्रोन कैमरे से निगरानी रखी जा रही है। चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि राज्य सरकार या केंद्र सरकार की ओर से जारी पहचान पत्र, बैंक के पासबुक, मनरेगा कार्ड सहित कुल 10 पहचान पत्र के अलावा आधार कार्ड दिखाकर भी मतदान किया जा सकता है। सभी मतदाताओं को वोटर स्लिप के साथ मतदान केंद्र की जानकारी भी उपलब्ध करा दी गई है। आयोग के आदेश पर दोनों विधानसभा क्षेत्र में मतदान के लिए सभी सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। निजी क्षेत्र के कर्मियों को सवैतनिक अवकाश का लाभ मिलेगा।

30 कंपनी सीपीएफ तैनात

आयोग के निर्देश पर उपचुनाव के लिए सीपीएफ की 30 कंपनियां उपलब्ध कराई हैं। मतदान के दौरान हर बूथ पर सशस्त्र पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। सेक्टर पेट्रोलिंग पार्टी का भी गठन किया गया है। जिला प्रशासन को फ्लैग मार्च कराने को कहा गया है, ताकि मतदाता निडर होकर मजबूती से अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकें।


Suggested News