बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सुपौल में जल संसाधन मंत्री संजय झा ने किया झंडोतोलन, बांका में डीएम ने दी तिरंगे को सलामी

सुपौल में जल संसाधन मंत्री संजय झा ने किया झंडोतोलन, बांका में डीएम ने दी तिरंगे को सलामी

SUPAUL :  जिले में 74 वें गणतंत्र दिवस 2023 के अवसर पर गांधी मैदान, सुपौल में जिला प्रशासन की ओर से समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संजय झा, मंत्री, जल संसाधन तथा सूचना एवं जन संपर्क विभाग-सह-जिला प्रभारी मंत्री, सुपौल द्वारा झंडातोलन किया गया। उक्त अवसर पर जिलाधिकारी  कौशल कुमार, पुलिस कप्तान डी अमरकेश, सहित अन्य पदाधिकारीगण के साथ-साथ जिले के आम नागरिक उपस्थित थे। 

वही जिले के त्रिवेणीगंज अनुमंडल परिसर में पूरे आन बान शान के साथ 74 वां गणतंत्र दिवस पर एसडीओ एसजेड हसन ने तिरंगा झंडा को सलामी दी। वहीँ एसडीएम अनुमंडल मुख्यालय, डीएसपी आवास, प्रखंड मुख्यालय, रेफरल अस्पताल, आईसी डीएस कार्यालय समेत 23 स्थानों पर झंडा तोलन में शामिल हुए। साथ में डीएसपी विपिन कुमार एवं एएसडीम प्रमोद कुमार , डीसीएलआर राजीव रोशन पुलिस इंस्पेक्टर सत्यनारायण राय, थाना अध्यक्ष संदीप कुमार सिंह मौजूद थें। दो वर्षों बाद करोना मुक्त माहौल में गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह में भाग लेने वाले बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला। पिछले  साल की भली भांति इस बार अनुमंडल परिसर में कोई कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया गया। कार्यक्रम अनूपलाल महाविद्यालय परिसर के मैदान में किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायका बीना भारती ने मंच  से अपने संबोधन में क्षेत्र के विकास के लिए कृतिसंकल्प रहने की बाते कही। इस मौके पर प्रखंड क्षेत्र के तमाम प्रशासनिक अधिकारी एवं गणमान्य लोगों के अलावा बड़ी संख्या में आम नागरिक भी उपस्थित थे। जिन्होंने विभिन्न विभागों की तरफ से निकाली गई झांकियों का भरपूर आनंद उठाया।

उधर बांका के आर एम के मैदान में 74 वां गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम के साथ  बांका जिला प्रभारी मंत्री सह आपदा मंत्री शाहनवाज आलम ने झंडोत्तोलन किया। सुरक्षा बलों के साथ परेड की सलामी दी। जिला प्रशासन की ओर से कार्यक्रम आर एम के  मैदान में एवं बांका पुलिस लाइन में संपन्न हुई। डीएम अंशुल कुमार और एसपी सत्य प्रकाश अपर समाहर्ता माधव सिंह, डीडीसी कौशलेंद्र कुमार, डीसीएलआर पारुल प्रिया सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद थे। गुरुवार की सुबह से ही पूरे जिले में गणतंत्र दिवस का जश्न का माहौल रहा जगह-जगह पर तिरंगा फहराया गया । इसमें बीएमपी महिला एवं पुरुष सैप  गृहरक्षा वाहिनी के जवान भी शामिल थे।

बांका के आर एम के मैदान पर  डीएम  ने तिरंगे को सलामी दिया। झंडोत्तोलन के अवसर पर बालिका उच्च विद्यालय की छात्रा राष्ट्रीय गान के माध्यम से देश के गौरवान्वित किया। देश के राष्ट्रीय पर्व के मौके पर सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओं की झांकियों से मैदान  खिल रहा था। मुख्य मंच को दुल्हन की तरह सजाया गया था। जिले के सभी प्रखंड कार्यालय एवं थाना में धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया गया। सभी जगह पर प्रखंड प्रमुख प्रखंड विकास पदाधिकारी पुलिस इंस्पेक्टर और थाना अध्यक्ष द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस मौके पर परेड में शामिल पुलिस एवं फौज द्वारा सलामी दी गई। वही गणतंत्र दिवस पर पूरे जिले में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह  से अलर्ट थे। डॉक्टर सत्य प्रकाश के निर्देश पर जिले भर के सभी थाने में गणतंत्र दिवस शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लेकर अपने क्षेत्र की सुरक्षा की दृष्टि से सर्च अभियान चलाकर अलर्ट मुड में थे।

सुपौल से पप्पू आलम और बांका से चन्द्रशेखर भगत की रिपोर्ट

Suggested News