बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भागलपुर में जल संसाधन मंत्री ने बाढ़ पूर्व तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को 15 जून तक काम पूरा करने का दिया निर्देश

भागलपुर में जल संसाधन मंत्री ने बाढ़ पूर्व तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को 15 जून तक काम पूरा करने का दिया निर्देश

BHAGALPUR : बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री संजय झा बाढ़ के पूर्व की तैयारियों का जायजा लेने के लिए नवगछिया पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने गोपालपुर और इस्माइलपुर प्रखंड में निर्माणाधीन बांध पर हो रहे कार्यों को देखा। वही हो रहे कार्य से संतुष्ट दिखे। कार्य में देरी को देखते हुए अधिकारियो को तय समय सीमा 15 जून तक कार्य नही होने पर संवेदक पर प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया।

वही जब पत्रकारों द्वारा पूछे जाने पर की कार्य के गुणवत्ता और मात्रा को लेकर स्थानीय लोगों के द्वारा पूर्व में धरना और कार्यों के विरुद्ध प्रदर्शन भी किया गया था। इसके बाद मंत्री अक्रोशित हो गए और कहा की यहाँ की पब्लिक बांध पर ही अपना आशियाना बनाए हुए है। जिससे कार्य की गुणवत्ता और मात्रा प्रभावित होता है। वही चूहे के द्वारा बांध काटने और उसके बचाव के सवाल पर मंत्री संजय झा बचते दिखे।


वही इस्मांलपुर प्रखंड के जिला परिषद बिपिन मंडल ने बताया की इस बार भी कार्य में बहुत विलंब हो रहा है। वही जब कार्य समापन में विलंब हो रहा है तो कार्य कितना संतोष प्रद होगा, इससे समझ सकते है। वही चूहा काटने की बात पर बताया की 15 मीटर चौड़ाई बांध को क्या चूहा काट सकता है। बांध पर घर बने हुए पर भी मंत्री को घेरा और बताया की यदि सरकार को कोई किसान अपना जमीन लिख दिया है। लेकिन सरकार के मुलाजिम के द्वारा उक्त किसानों को उचित मुआवजा भी अभी तक नही दिया गया है। वही जमीन का मोटेशन भी सरकार के नाम से नहीं हुआ है तो उक्त किसान का घर अपने जमीन पर ही रहेगा ना। निरीक्षण के दौरान जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव और विभाग के कई वरीय अधिकारी मौजूद थे।

भागलपुर से बालमुकुन्द की रिपोर्ट 

Suggested News