बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

MLC केदार पांडेय के निधन पर बिहार में शोक की लहर, CM नीतीश समेत BJP नेताओं ने जताया शोक

MLC केदार पांडेय के निधन पर बिहार में शोक की लहर, CM नीतीश समेत BJP नेताओं ने जताया शोक

PATNA बिहार के सबसे अधिक समय तक एमएलसी बने रहने का रिकॉर्ड बना चुके केदार पांडेय का सुबह निधन हो गया। बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष भी थे। ऐसे में उनके निधन पर न सिर्फ राजनीतिक गलियारों बल्कि शिक्षा जगत भी मर्माहत हो गया है। उनके निधन  पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित कई राजनेताओं ने दुख जाहिर किया है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विधान परिषद के सदस्य केदारनाथ पांडेय के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।      मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्व० केदारनाथ पांडेय एक कुशल राजनेता एवं समाजसेवी थे। स्व. केदारनाथ पांडेय को बिहार में शिक्षकों के हित के लिए काम करने वालों में सबसे बड़ी आवाज माना जाता था। उनके निधन से शैक्षणिक, राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता व MLC डॉ संजय मयूख ने भी शोक जताया है। उन्होंने कहा कि उनके निधन से अपूरणीय क्षति हुई है। केदार पांडेय से मेरे और मेरे परिवार का व्यक्तिगत रिश्ता था । दिल्ली में भर्ती केदार पांडेय से अस्पताल जाकर मुलाकात भी की थी । उनका निधन मेरे लिए निजी क्षति है। इस दुख की घड़ी में ईश्वर से प्रार्थना है कि परिजनों को धैर्य धारण करने की शक्ति दें।

Suggested News