बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

‘हम नरेंद्र मोदी से नहीं डरते’, राहुल गांधी का ऐलान- लोकतंत्र के खिलाफ मोदी-शाह जो कर रहे हैं उसके खिलाफ हम लड़ते रहेंगे

‘हम नरेंद्र मोदी से नहीं डरते’, राहुल गांधी का ऐलान- लोकतंत्र के खिलाफ मोदी-शाह जो कर रहे हैं उसके खिलाफ हम लड़ते रहेंगे

DESK. नेशनल हेराल्ड मामले में लगातार छापेमारी और केंद्रीय एजेंसियों की पूछताछ झेल रहे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नहीं डरते हैं। दरअसल, प्रवर्तन निदेशालय ने नेशनल हेराल्ड समेत 12 स्थानों पर छापेमारी के एक दिन बाद यंग इंडिया के दफ्तर को अस्थायी रूप से सील कर दिया।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि ये सोचते हैं कि थोड़ा सा दबाव बनाकर हमें चुप कर देंगे। हम चुप नहीं होने वाले। इस देश में लोकतंत्र के खिलाफ नरेंद्र मोदी और अमित शाह जो कर रहे हैं, उसके खिलाफ हम खड़ेंगे, चाहे ये कुछ भी कर लेंगे। हमें कोई फर्क नहीं पड़ता है।


इसी बीच भाजपा के आरोपों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि भागने की कौन बात कर रहा है। भागने की बात वो कर रहे हैं। हम नरेंद्र मोदी से नहीं डरते हैं। कर लें जो करना है, कुछ फर्क नहीं पड़ता है। जो मेरा काम है, देश की रक्षा करना, लोकतंत्र की रक्षा करना, सद्भाव को बनाकर रखना, मैं इन तमाम कामों को करता रहूंगा। चाहे ये लोग कुछ भी कर लें।

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा था कि कांग्रेस डर क्यों रही है। कांग्रेस पहले सत्याग्रह की बात कर रही थी और अब सत्याग्रह की जगह रण की बात कर रही है। उन्होंने कहा था कि न रण होगा और न ही 'RUN' होगा। देश का संविधान और कानून सभी के लिए बराबर है। उन्होंने कहा था कि देश के कानून के साथ युद्ध संभव नहीं है। कानून किसी को नहीं छोड़ता है।

इसी के साथ उन्होंने कहा था कि संबित पात्रा ने कहा कि भ्रष्टाचार और रण दोनों नहीं हो सकता है। भ्रष्टाचार हुआ है तो पकड़े जाएंगे। भ्रष्टाचार हुआ है तो कानून के सामने पेश होना पड़ेगा।


Suggested News