बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

‘हम’ नेता को मारी गोली, इलाज के लिए ANMCH में भर्ती, हालत गंभीर

‘हम’ नेता को मारी गोली, इलाज के लिए ANMCH में भर्ती, हालत गंभीर

GAYA : जिले में हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के बोधगया प्रखंड अध्यक्ष पर जानलेवा हमला किया गया। इस घटना में गंभीर रुप से घायल प्रखंड अध्यक्ष सुधीर यादव को इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के पीछे जमीन विवाद का मामला बताया जा रहा है। 

घायल सुधीर ने बताया कि मुन्नी देवी की जमीन के विवाद में उसने पंचायती की थी। इससे खार खाये कन्हौल पंचायत के पूर्व मुखिया शंकर यादव ने समर्थकों के साथ श्रीपुर टांड पर घेर लिया। कहा सुनी के बाद जान मारने की नीयत से गोली चलायी गई। गोली लगने पर जब वे गिर गये, तो सारे लोग भाग निकले। 

सुधीर के बयान पर पुलिस ने शंकर यादव समेत 20 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों के तलाश में जुटी है।

Suggested News