बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नया साल पर पसरा मातम : पटना में दो बाइकों की टक्कर में दो युवक की मौत, चार अन्य गंभीर घायल

नया साल पर पसरा मातम : पटना में दो बाइकों की टक्कर में दो युवक की मौत, चार अन्य गंभीर घायल

पटना. खबर राजधानी पटना के फतुहा से है। यहां पर छह युवक सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए। बताया जा है कि दो बाइक पर छह युवक सवार होकर कहीं जा रहे थे। इस दौरान दोनों बाइक की आपस में जोरदार टक्कर हो गयी, जिसमे दो बाइक पर सवार 6 लोगों में से दो की मौत घटनास्थल पर ही हो गई है, जबकि अन्य चार युवकों को  गंभीर स्थिति में अस्पताल ले जाया गया है।

हादसे की फतुहा थानाध्यक्ष ने घटना की पुष्टि भी कर दी है। उन्होंने बताया कि दो बाइक की आपस जोरदार टक्कर हुई, जिसमें 2 की मौत और 4 लोग इस घटना में घायल हुए हैं। घायलों की स्थित गम्भीर बनी हुई है, जिन्हें उचित इलाज़ के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है।

Suggested News