बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जुमे की नमाज के लिए स्कूलों में कर दी साप्ताहिक छुट्टी, बिहार के इस जिले में बिना कोई आदेश के चल रही मनमानी, मामले पर शिक्षा मंत्री हैरान

जुमे की नमाज के लिए स्कूलों में कर दी साप्ताहिक छुट्टी, बिहार के इस जिले में बिना कोई आदेश के चल रही मनमानी, मामले पर शिक्षा मंत्री हैरान

PATNA : अब तक झारखंड में ही यह सुना जा रहा था कि वहां के जिन स्कूलों में मुस्लिम बच्चे अधिक है, वहां नियम भी मदरसा वाले लागू करने की मांग की जा रही थी। लेकिन अब बिहार में भी ऐसा होने लगा। यहां सरकारी स्कूलों में रविवार की जगह शुक्रवार को साप्ताहिक छुट्टी घोषित कर दी गई। मामला जब प्रदेश के शिक्षा मंत्री के पास पहुंचा उन्होंने अब इसकी जांच के आदेश दे दिए हैं।

 मामला किशनगंज में स्‍कूलों से जुड़ा है। जहां  जिले के पांच प्रखंडों में संचालित 37 सरकारी स्कूलों में रविवार की जगह शुक्रवार को छुट्टी दी जा रही है। जबकि इस संबंध में राज्य सरकार की तरफ से कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। ऐसे में स्कूलों में दी जा रही छुट्टी की खबर सामने आने के बाद प्रदेश के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी भी हैरान रह गए। उन्होंने इस मामले में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि किसके आदेश पर स्कूलों को जूमे के नमाज के लिए बंद किया जा रहा है।

 शिक्षा मंत्री ने जांच के आदेश दे दिए हैं। शिक्षा मंत्री ने कहा कि जो नियम संगत होगा वो किया जाएगा। हमने प्रतिवेदन मांगा है। जो वैधानिक है वही होगा। विजय चौधरी ने यह भी कहा कि एक सप्‍ताह में दो दिन छुट्टी रहती है किस किस दिन छु‍ट्टी रहती है इन सभी की रिपोर्ट मांगी गई है। उन्‍होंने कहा कि इससे यह भी पता चलेगा कि कौन- कौन लोग गफलत कर रहे हैं।


Suggested News