बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जदयू के इस नेता के निधन पर सीएम ने जताया शोक, कहा पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता थे

जदयू के इस नेता के निधन पर सीएम ने जताया शोक, कहा पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता थे

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने झारखण्ड जदयू के प्रदेश महासचिव वैद्यनाथ राम गोप के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्व. वैद्यनाथ राम गोप पार्टी के समर्पित एवं अनुशासित कार्यकर्ता थे। वे समता पार्टी के समय से ही पार्टी के जुझारू कार्यकर्ता रहे। सामाजिक कार्यों में भी उनकी गहरी अभिरूचि थी। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्रों में अपूरणीय क्षति हुई है । मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। 

Suggested News