बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बजट में पूर्व मध्य रेल को क्या मिला....? इन रेल परियाजनाओं के लिए आवंटित हुई राशि, जानें.....

बजट में पूर्व मध्य रेल को क्या मिला....? इन रेल परियाजनाओं के लिए आवंटित हुई राशि, जानें.....

N4N DESK : भारत सरकार के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, माननीय रेल मंत्री द्वारा आज रेलवे बोर्ड से वीडियों कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बजट 2023-24 के रेल भाग पर आधारित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया गया। उन्होंने कहा कि आज संसद में रेलवे हेतु डिमांड फॉर ग्रांट्स रखा गया। जिसमें नरेन्द्र मोदी द्वारा रेलवे हेतु रिकॉर्ड धनराशि आवंटित की गयी है। उन्होंने इस अवसर पर विभिन्न राज्यों के लिए रेलवे हेतु आवंटित धनराशि से अवगत कराया। इसी कड़ी में उन्होंने बिहार राज्य के लिए रेलवे हेतु आवंटित धनराशि का जिक्र करते हुए बताया कि बिहार में कुल रु. 74,880 करोड़ के 57 प्रोजेक्ट चल रहे हैं। इस साल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा बिहार में रेलवे हेतु रिकॉर्ड रु. 8505 करोड़ का एलोकेशन दिया गया है।

रेल मंत्री के संबोधन केे उपरांत महाप्रबंधक, पूर्व मध्य रेल अनुपम शर्मा ने हाजीपुर मुख्यालय में उपस्थित संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बजट 2023-24 में पूर्व मध्य रेल की रेल परियोजनाओं, यात्री सुविधा, संरक्षा, आधारभूत संरचना के उन्नयन कार्य के लिए रिकॉर्ड धनराशि आवंटित की गयी है। इस बजट (2023-24) में पूर्व मध्य रेल के लिए 8568 करोड़ रूपए की राशि आवंटित की गई है । उन्होंने कहा कि पूर्व मध्य रेल के गया एवं मुजफ्फरपुर स्टेशन को विश्वस्तरीय स्टेशन बनाने हेतु कार्य चल रहा है। इस बजट में गया स्टेशन हेतु 140 करोड़ तथा मुजफ्फरपुर स्टेशन हेतु 176 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। साथ ही बेगुसराय, सिंगरौली, सीतामढ़ी दरभंगा, बापूधाम मोतिहारी, धनबाद, पं.दीनदयाल उपाध्याय जं., बक्सर एवं बरौनी स्टेशनों के विकास हेतु 215 करोड़ का आवंटन मिला है। इसके साथ ही ‘अमृत भारत स्टेशन‘ के तहत पूर्व मध्य रेल के 77 स्टेशनों का चयन किया गया है जिनके लिए इस बजट में 82 करोड़ रुपये आवंटित किये गये हैं। इसके साथ ही लिफ्ट हेतु 17 करोड़, एस्केलेटर हेतु 7.5 करोड़, एफओबी एवं प्लेटफॉर्म के उच्चीकरण हेतु 77 करोड़ तथा दिव्यांगजन की सुविधाओं के विकास हेतु 15 करोड़ की धनराशि आवंटित की गयी है।  उन्होंने कहा कि पूर्व मध्य रेल को सर्वे हेतु भी पर्याप्त मात्रा में धनराशि आवंटित की गयी है जिनमें प्रमुख है - पं. दीनदयाल उपाध्याय जं.-पटना-किउल के बीच तीसरी लाईन एवं टोरी-चतरा नई लाईन आदि। 

बजट 2022-23 में पूर्व मध्य रेल को दोहरीकरण परियोजना के लिए 2950 करोड़ रूपए, नई लाइन परियोजना के लिए 1518 करोड़ रूपए, आमान परिवर्तन कार्य के लिए 138 करोड़ रूपए, रेल पथनवीकरण के लिए 800 करोड़ रूपए, उपभोक्ता सुविधाओं के विकास के लिए 630 करोड रूपए, सड़क संरक्षा कार्य (आरओबी/आरयूबी) के लिए 396 करोड रूपए, सड़क संरक्षा कार्य (समपार) के लिए 65 करोड रूपए, सिगनल एवं दूरसंचार संबंधी कार्य के लिए 207 करोड़ रूपए, बिजली संबंधी अन्य कार्य के लिए 103 करोड़ रूपए, वर्क्सशाप के लिए 194 करोड़ रूपए, यातायात सुविधा के लिए 141 करोड रूपए, पुल संबंधित कार्य के लिए 79.5 करोड़ रूपए आवंटित किया गया है। 

बजट 2023-24 (रेल भाग) में पूर्व मध्य रेल की महत्वपूर्ण परियोजनाओं में नई लाईन फतुहा-इसलामपुर (43.5 किमी), नेउरा से दनियांवा (42 किमी), दनियांवा से बिहारशरीफ (38 किमी), बिहारशरीफ से बरबीघा (26 किमी), बरबीघा से शेखपुरा (17 किमी) तक नई लाईन के विस्तार के लिए 300 करोड़ का आवंटन किया गया है। कोडरमा-तिलैया (65 किमी) के लिए 275 करोड़, हाजीपुर-सुगौली वाया वैशाली (148 किमी) के लिए 250 करोड़, अररिया-सुपौल (92 किमी) के लिए 235 करोड़, सकरी-हसनपुर (79 किमी) के लिए 75 करोड़, खगड़िया-कुशेश्वरस्थान (44 किमी) के लिए 65 करोड़, गया-डाल्टेनगंज वाया रफीगंज के लिए 20 करोड़, राजगीर-हिसुआ-तिलैया (46 किमी) के लिए 20 करोड़ और छपरा-मुजफ्फरपुर (78 किमी) के लिए 20 करोड़, बिहटा-औरंगाबाद (120 किमी) के लिए 20 करोड, मुजफ्फरपुर-दरभंगा (67 किमी) के लिए 20 करोड आवंटन किया गया है। 

वहीँ जयनगर-दरभंगा-नरकटियागंज  (268 किमी) के आमान परिवर्तन के लिए 125 करोड़, सकरी-निर्मली और झंझारपुर-लौकहा बाजार (94 किमी) एवं सहरसा-फॉरबिसगंज (111 किमी) के लिए 105 करोड़ का आवंटन किया गया है। वहीँ रामपुरडुमरा-टाल-राजेंद्रपुल-अतिरिक्त पुल व दोहरीकरण (14 किमी) -  500 करोड़, धनबाद-सोननगर तिहरी लाईन (291 किमी) के लिए 450 करोड़, मुजफ्फरपुर-सगौली (110 किमी) के दोहरीकरण के लिए 400 करोड़, सगौली-बाल्मिकीनगर (101 किमी) के लिए 300 करोड़, किऊल-गया (124) के लिए 200 करोड़, समस्तीपुर-दरभंगा (38 किमी) के लिए 75 करोड़, दरभंगा बाईपास (9.5 किमी) के लिए 75 करोड़ और करौटा पटनेर-मनकट्ठा ट्रायंगल के दोहरीकरण के लिए 58 करोड़ रूपये आवंटित किए गए हैं। 

विवेकानंद की रिपोर्ट

Suggested News