यह कैसी दुश्मनी! बदमाशों ने घर के बाहर खेल रहे पांच साल के बच्चे के मुंह में मारी गोली, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

SAMASTIPUR : समस्तीपुर के बिथान थाना क्षेत्र के सिहमा गांव में शुक्रवार की देर शाम एक युवक ने पांच साल के बच्चे की गोली मारकर हत्या करने की घटना सामने आई है। बच्चे की पहचान बिपिन कुमार के पुत्र आर्यन कुमार के रूप में गयी। बच्चे के मुंह में गोली मारी गयी। पुलिस ने आरोपी गौरव के परिजनों को हिरासत में ले लिया। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए खोजबीन जारी है।

बताया जा रहा है कि बच्चे के परिवार का पड़ोसी रिश्तेदार से किसी बात को लेकर काफी वक्त से विवाद चल रहा था। इसी दौरान बीते शुक्रवार शाम को बच्चा अपने दोस्तों के साथ घर के बाहर खेल रहा था। तभी बदमाशों ने बच्चे के मुंह में गोली मार दी और वहां से फरार हो गए।  फायरिंग की आवाज सुनने के बाद घर के अंदर से मां भागी-भागी आई और बच्चे की हालत देखकर सन्न रह गई।

आसपास के लोगों की मदद से घायल बच्चे को लोग हसनपुर पीएचसी ले गए, लेकिन बच्चे ने रास्ते में ही बरगामा गांव के पास दम तोड़ दिया। इसके बाद भी परिजनों ने फिर भी उसे पीएचसी में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने इलाज के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

Nsmch

अपने करीबियों पर शक

घटना की सूचना मिलने पर हसनपुर और विथान थाने की पुलिस घटनास्थल पहुंची। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। विथान थानाध्यक्ष विशाल कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है।

मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में यह बात सामने आई है कि पड़ोसी रिश्तेदारों से मृत बच्चे के परिवार वालों का विवाद चल रहा था। इसको लेकर ही बच्चे की हत्या की गई है। जांच के बाद पूरे मामले का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।