नीतीश कुमार के NDA छोड़ने की क्या थी वजह, एक साल बाद BJP ने किया खुलासा, कहा- अब नीतीश की कृपा से जेल जाएंगे लालू...

PATNA: बिहार में इन सियासत गरमाई हुई है। पक्ष-विपक्ष आए दिन एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। वहीं लालू यादव के जमानत को रद्द करने के लिए सीबीआई ने कोर्ट में याचिका दायर की थी। जिसे लेकर राजद और जदयू भाजपा पर हमलावर है। महागठबंधन नेताओं का आरोप है कि बीजेपी साजिश के तहत लालू यादव को जेल भेजवाना चाह रही है। वहीं इन सभी मामलों पर जब बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष से सावल किया गया तो उन्होंने महागठबंधन पर जमकर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि, लालू यादव के खिलाफ केस करने वाले जदयू, सबूत पेस करने वाले जदयू और जेल हम भेजवा रहे हैं। यह सब जदयू का ही किया कराया है। अब गठबंधन में आ गए हैं तो आरोप हमपर आने लगा है। 

नीतीश बाबू की कृपा से जेल जाएंगे लालू

सम्राट चौधरी ने कहा कि, लालू यादव को फसाने का काम नीतीश कुमार करते हैं। कोई दूसरा नहीं किया है। रेलवे के घोटले में यदि लालू प्रसाद जेल जा रहे हैं तो यह नीतीश बाबू की कृपा है। किसी और की कृपा नहीं है। आज तक जितने भी केस हुए हैं चारा घोटाला में तब हुए जब नीतीश कुमार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे और उनके पार्टी का ही प्रधानमंत्री देश में था। तो सीबीआई किसने बुलाया। जेडयू के नेताओं ने और कांग्रेस पार्टी ने उनकी सदस्यता खत्म कराई। अध्यादेश भाड़ दिया था। तब भी राहुल गांधी की चरण वंदना लालू यादव कर रहे हैं। 


Nsmch

जदयू  बताए लालू यादव पर केस करने की वजह

उन्होंने कहा कि, लालू यादव के ऊपर केस भी शरद यादव, शिवानंद तिवारी और ललन सिंह ने कराया था। उनसे जा कर पूछिए। इन लोगों ने केस क्यों दर्ज करावाया था डराने के लिए या पार्टी में शामिल करने के लिए। नीतीश बाबू का एक ही काम है पहले केस कराते हैं, चार्टशीट करवाते हैं, फिर सजा दिलवाते हैं, उसके बाद गुहार लगाने लगते हैं कि इनको छोड़ दीजिए।   

नीतीश कुमार के हिस्से में बस 4 गली

वहीं नीतीश कुमार के संयोजक बनने वाले सवाल पर सम्राट चौधरी ने कहा कि, नीतीश कुमार को एक टोला का मुखिया बनाने की तैयारी है। 2,3 स्टेट का छोटका संयोजक बनाने की तैयारी है। नीतीश कुमार ने एनडीए क्यों छोड़ा, क्योंकि उन्हें प्रधानमंत्री बनना था। क्योंकि उन्हें राष्ट्रीय संयोजक बनना था। अब उनको हिस्से में 4 गली मिल रहा है। 4 गांव मिलता तो बड़ी बात होती। वहीं उन्होंने कहा कि, राष्ट्रीय जनता दल में किसी को अपना इज्जत बचाना है तो तुरंत पार्टी छोड़ दे। इसी में उसकी भलाई है।  

भ्रम फैलाते हैं नीतीश 

जातीय गणना को लेकर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि, जब हमारी गठबंधन की सरकार थी तब हम लोगों ने 16 मंत्री हुआ करते थे सरकार में हम लोगों ने पूर्ण बहुमत से आंख मूंद कर उनपर विश्वास दिखाते हुए जातीय गणना के लिए सहमति दी। नीतीश कुमार केवल भ्रम फैलाते हैं। बिहार में वह सुशासन स्थापित नहीं कर पा रहे हैं, बिहार में लॉ एंड ऑर्डर खत्म हो गया है, बालू माफिया और शराब माफिया का राज्य है, कुशासन फैल रहा है। और इन मुद्दों से भटकाने के लिए नीतीश बाबू जाति का कार्ड खेल रहे हैं। जातीय गणना में पूर्ण पूर्व से बीजेपी ने समर्थन दिया है और आगे भी रहेगा।