बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

इंडी गठबंधन का क्या होगा! सपा ने राहुल गांधी के "भारत न्याय यात्रा" पर कसा तंज, कहा- द्वारे आयी बारात तो समधन करने चलीं स्नान

इंडी गठबंधन का क्या होगा! सपा ने राहुल गांधी के "भारत न्याय यात्रा" पर कसा तंज, कहा- द्वारे आयी बारात तो समधन करने चलीं स्नान

DESK: लोकसभा चुनाव आने से पहले ही देश में सियासी हलचल तेज है। पक्ष-विपक्ष एक दूसरे पर तीखे बयान दे रहे हैं। वहीं केंद्र की मोदी सरकार को सत्ता से बेदखल करने  के लिए बनी इंडी गठबंधन में शामिल नेता भी एक दूसरे के ऊपर तीखे वार कर रहे हैं। इंडी गठबंधन में शामिल क्षेत्रीय दलों ने ना ही अब तक गठबंधन के लिए संयोजक को बनाया है ना ही सीट शेयरिंग की गई है। वहीं इसी कड़ी में बुधवार को कांग्रेस ने 14 2024 में भारत न्याय यात्रा की शुरूआत का ऐलान कर दिया है। वहीं कांग्रेस के इस ऐलान के बाद सियासत गरमा गई है। कांग्रेस का यह फैसला समाजवादी पार्टी को पसंद नहीं आया है। 

सपा ने इस ऐलान को लेकर कांग्रेस को घेरा है। सपा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट पर कहा है कि, लोकसभा चुनाव होने में मात्र 74 दिन शेष है, लेकिन कांग्रेस को लोकसभा चुनाव की नहीं यात्रा की पड़ी है। वहीं बीजेपी ने भी राहुल गांधी की यात्रा को लेकर कहा है कि, पीएम नरेंद्र मोदी के गारंटी की गाड़ी के आगे राहुल गांधी की फर्जी मोहब्बत की दुकान जनता को नाही यकीन रहा ना ही भारत जोड़ो यात्रा पर।

दरअसल, सपा प्रवक्ता आईपी सिंह ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि, "74 दिन शेष लोकसभा चुनाव को बचे हैं। द्वारे आयी बारात तो समधन चलीं स्नान"। वहीं सपा के इस बयान के बाद सियासी हलचल देखने को मिल रहा है। नेताओं में एक बार फिर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। सपा और कांग्रेस दोनों ही इंडी गठबंधन में शामिल है और एकजुट होकर 2024 के लोकसभा चुनाव में केंद्र की मोदी सरकार को सत्ता से बाहर करने की दावा भी कर चुकी है। हालांकि कांग्रेस और सपा के नेता एक दूसरे पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। बीते दिन कांग्रेस के ही एक नेता ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को हिंदू विरोध और इंडी गठबंधन से अलग रहने का दावा किया था।

मालूम हो कि, कांग्रेस ने बुधवार को घोषणा की थी कि पार्टी नेता और सांसद राहुल गांधी 14 जनवरी से 20 मार्च तक मणिपुर और मुंबई के बीच भारत न्याय यात्रा का नेतृत्व करेंगे। यह यात्रा, 14 राज्यों में 6,200 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। पिछले कुछ महीनों से हिंसा प्रभावित मणिपुर देश भर में सुर्खियां बना है। अब न्याय यात्रा की शुरुआत राहुल गांधी उसी मणिपुर से करेंगे। यात्रा एक तरह से पूर्वी भारत से पश्चिमी भारत की ओर जाएगी। इसमें बिहार सहित कुल 14 राज्यों को राहुल गांधी पैदल लांघेगे। राहुल अब 14 जनवरी से मणिपुर से मुंबई तक की यात्रा पर निकलेंगे, जो 20 मार्च तक चलेगी. 14 राज्यों से गुजरने वाली यह यात्रा पूर्वोत्तर भारत से देश के पश्चिमी हिस्से  को जोड़ेगी. लंबे समय से चर्चा थी कि राहुल गांधी एक और यात्रा पर निकलने वाले हैं, जिसका अब ऐलान हुआ है. 

Suggested News