बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जब अचानक थाने की हालात जानने पहुंचे जिले के पुलिस कप्तान, ड्यूटी पर कार्यरत पुलिसकर्मियों में मच गया हड़कंप

जब अचानक थाने की हालात जानने पहुंचे जिले के पुलिस कप्तान, ड्यूटी पर कार्यरत पुलिसकर्मियों में मच गया हड़कंप

SUPOUL : पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने मंगलवार को जिले के पिपरा  थाने का औचक निरीक्षण किया। एसपी पहुंचते ही थाना कर्मियों में हडकंप मच गया.औचक निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाने में दर्ज किए गए मामलो के निष्पादन एवं कांड में आरोपी बनाए गए लोगों पर अब तक की गई कार्रवाई के संबंध में थाना प्रभारी से जानकारी ली। साथ ही अभिलेखों का निरीक्षण कर कांड के निष्पादन की हकीकत को जाना।

 एसपी ने थाना प्रभारी को गंभीर मामलो में दर्ज कराए गए कांडो पर त्वरित कार्रवाई करते हुए ससमय आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत करने के अलावा नामजद लोगों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उसके बाद थाने में लगे सीसीटीवी कैमरा, एफआईआर बुक व अन्य दस्तावेज़ों का अवलोकन किया  साथ ही उन्होंने थाने में आने वाले फरियादियों को फ्रेंडली पुलिस के तहत उनसे बरताव करते हुए उनकी मामलो को गंभीरता से लेने व उसपर यथोचित कार्रवाई करने की बात कही। साथ ही लंबित कांडों का निष्पादन जल्द करने का निर्देश दिया।  इसके अलावे अपराघ की रोकथाम के लिए के लिए पुलिस गश्ती बढ़ाने सहित कई आवश्यक निर्देश दिए हैं।

पुलिस कर्मियों से पूछा उनकी समस्याओं के बारे में 

   मौके पर एसपी ने थाने में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारियों व जवानों से भी मुलाकात कर उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी ली। साथ ही उन्हें पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करने की बात कही। वहीं एसपी ने थाना परिसर का भी मुआयना कर वहां के सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। मौके पर थाना प्रभारी के अलावा अन्य पुलिस पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे।


Suggested News