बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जब बुलेट से जयमाल करने पहुंची दुल्हन, हैरान रह गए बाराती

जब बुलेट से जयमाल करने पहुंची दुल्हन, हैरान रह गए बाराती

GAYA : जिले की एक शादी इनदिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। हर ओर बस उसी अनोखी शादी की चर्चा हो रही है। 

दरअसल आपने अबतक दुल्हन  को जयमाल के लिए पैदल या पालकी में या बहुत ज्यादा तो उसे परिजनों द्वारा गोद में उठाकर जयमाल स्टेज तक पहुंचते देखा होगा।  

लेकिन बिहार के गया जिले में दुल्हनिया ने बुलेट पर चढ़कर दूल्हे के पास जयमाला के लिए पहुंची और दूल्हे को वरमाला पहनाया। दुल्हन के इस करतब को देखकर साराती के साथ-साथ बाराती वाले भी दंग रह गए। 


दरअसल 3 मार्च को बोधगया के टेकुना फार्म से रामपुर थाना के चिरैयाटांड़ में बारात आई थी। दूल्हा रथ पर सवार होकर दुल्हन के घर आया था। जयमाला की तैयारी होने लगी।

इसबीच दुल्हन बुलेट पर सवार होकर जयमाल स्टेज पहुंची। दुल्हन ने बजाप्ते आंखों पर चश्मा चढ़ाए बुलेट चलाते हुए पहुंची। जिसके बाद उन्हें देखने वालों की होड़ लग गई। 

बता दें कि रामपुर के चिरैयाटांड़ निवासी राजेश कुमार की छोटी बेटी निक्की राज की शादी बोधगया थाना के टेकुना फार्म के रहने वाले सुदर्शन कुमार के इकलौते बेटे नीतीश कुमार के साथ शादी तय हुई थी, 27 फरवरी को तिलक समारोह का आयोजन किया गया था जबकि 3 मार्च को बरात आना था। लेकिन बिहार में इस तरह का पहला मामला है जो दुल्हन बुलेट चलाकर दूल्हे के पास पहुंची थी।

मनोज कुमार सिंह की रिपोर्ट

Suggested News