बेहोश पड़े बुजुर्ग को होश आया तो अंग्रेजी में बोलकर मांगी मदद, लोगों ने शराबी समझकर किया अनसुना, फिर ऐसे मिली मदद....

डेस्क... लखनऊ के विधानसभा मार्ग पर एक बुजुर्ग बेहोश हो गए। जब उन्हें होशा आया तो उन्होंने वहां से गुजर रहे लोगों से इंग्लिश वाक्य में बोल मदद मांगी। गुजरने वाले लोगों ने उन्हें शराबी समझ उनकी बातों को अनसुना किया। करीब आधे घंटे तक यहीं हाल रहा। ये पूरा वाक्या उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ की है। 

मार्ग से गुजर रहें हजरतगंज थाने पर तैनात पुलिसकर्मी वेद प्रकाश व अरविंद कुमार की नजर बुजुर्ग पर पड़ी तो जाकर उन्हें संभाला। इसके बाद ऑटो ठीक कर जाने का प्रबंध किया। ऑटो में बैठते ही बुजुर्ग ने न सिर्फ सिपाहियों को धन्यवाद बोला बल्कि उन्हें हमेशा खुश रहने का आशीर्वाद दिया।