बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

..जब अर्जुन मुंडा का शोक जताने लगे 'स्पीकर' ! पूरा सदन अवाक फिर किया सुधार, जानें पूरा मामला

..जब अर्जुन मुंडा का शोक जताने लगे 'स्पीकर' ! पूरा सदन अवाक फिर किया सुधार, जानें पूरा मामला

PATNA: बिहार विधानमंडल के पांच दिनों के सत्र की आज से शुरूआत हुई. पहले दिन विधानसभा और विधान परिषद में मामूली काम हुआ. दिवंगत पूर्व सदस्यों के शोक प्रकाश के बाद सदन की कार्यवाही मंगलवार 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई. बिहार विधानसभा में आज अजीब स्थिति उत्पन्न हो गई. स्पीकर अवध बिहारी चौधरी पूर्व सदस्यों के निधन पर शोक प्रकाश पढ़ रहे थे, तभी ऐसा बोल गए कि थोड़ी देर के लिए सत्ता पक्ष और विपक्षी सदस्य भौंचक रह गए. फिर सभी सदस्य हंसने लगे. हालांकि स्पीकर अवध बिहारी चौधरी अपनी गलती को भांपते हुए तुरंत सुधार किया. 

अर्जुन मंडल की जगह अर्जुन मुंडा बोल गए स्पीकर  

बिहार विधानसभा ने आज नौ पूर्व सदस्यों के निधन पर शोक जताया. विस अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी शोक प्रकाश पढ़ रहे थे. शोक प्रकाश का कागज पढ़ते हुए स्पीकर अवध बिहारी चौधरी ने सातवें नंबर पर अजुर्न मुंडा को श्रद्धांजलि दे दिया. शोक प्रकाश में अर्जुन मुंडा का नाम सुनते ही सदन के सदस्य क्षण भर के लिए भौंचक रह गए. इस दौरान सदन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार,डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी मौजूद थे. हालांकि स्पीकर ने तुरंत सुधार किया और अर्जुन मंडल कहा. स्पीकर ने कहा कि अर्जुन मंडल का निधन 15 अक्टूबर 2023 को हो गया है. हम उनके निधन से दुःखी हैं. बता दें, अर्जुन मुंडा भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं. वे झारखंड के मुख्यमंत्री रह चुके हैं. वर्तमान में केंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं. 

बिहार विधानसभा में पहले दिन 9 पूर्व सदस्यों को श्रद्धांजलि देते समय भी विवाद हो गया. वाम दल के महबूब आलम ने हमास पर इजरायल के हमले के मुद्दे पर बोलना शुरु कर दिया तो भाजपा ने इसका प्रतिवाद किया और हंगामा शुरु हो गया. विधानसभा के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि सदस्य अपने पूर्व सदस्यों के निधन पर श्रद्धांजलि देने समय भी शांत न रह सके.


Suggested News