बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नालंदा में थाने के गेट पर पत्नी ने की पति की चप्पल से पिटाई, एक दूसरे पर 'अवैध सम्बन्ध' का लगाया आरोप

नालंदा में थाने के गेट पर पत्नी ने की पति की चप्पल से पिटाई, एक दूसरे पर 'अवैध सम्बन्ध' का लगाया आरोप

NALANDA : जिले के बिहार थाना क्षेत्र में एक महिला ने बीच सड़क अपनी पति की जमकर धुनाई कर दी। महिला को चप्पल से पिटाई करता देख आसपास के लोगों ने दौड़कर किसी तरह दोनों को अलग किया। पति पत्नी एक दूसरे पर अवैध सम्बन्ध का आरोप प्रत्यारोप लगा रहे थे।

दरअसल बिंद थाना क्षेत्र के जखौरा निवासी पिंकी देवी ने महिला थाना में पति शेखपुरा जिले के कारे निवासी संजय चौधरी के खिलाफ दूसरी शादी कर लेने का शिकायत दर्ज कराई थी। इसी शिकायत पर दोनों पक्षों को आज थाना बुलाया गया था। थाना गेट पर ही पति को देखकर महिला आग बबूला हो गई और चप्पल खोलकर उस पर टूट पड़ी। 

वहीं महिला के परिवार के अन्य सदस्य भी ससुरारी पक्ष को दौड़ा दौड़ा कर सड़क पिटाई करने लगे। एक दूसरे पर मारपीट करता देख पुलिस के जवानों ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को अलग करवाया। महिला का आरोप है कि उसके तीन बच्चे हैं। बड़ी बेटी शादी करने की लायक हो गई है। बावजूद वह घर खर्ची नहीं देता है। इसी की शिकायत उसने महिला थाना में की थी। 

जबकि पति का आरोप है कि उसका गांव के एक युवक से अवैध संबंध चल रहा था। इसी संबंध के कारण 6 माह पहले वह उसके साथ फरार हो गई थी। कई बार आरजू विनती कर लौटने की बात कहीं पर जब वह नहीं लौटी तो दो माह बाद उसने दूसरी शादी कर ली। उधर जब उसके प्रेमी का मन भर गया तो वह उसे छोड़कर फरार हो गया। जिसके बाद पुनः वह रहने के लिए दबाव बनाना चाहती है।

नालंदा से राज की रिपोर्ट 

Suggested News