बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : पत्नी ने अवैध संबंध का विरोध करने पर कराई पति की हत्या, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

BIHAR NEWS : पत्नी ने अवैध संबंध का विरोध करने पर कराई पति की हत्या, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

NALANDA : अवैध संबंध में बाधक साबित होने पर महिला ने प्रेमी और उसके दोस्तों से मिलकर गला रेतकर पति की हत्या करा दी। घटना पटना जिला के भदौर थाना इलाके में हुई है। पुलिस ने टाल इलाके से पति का शव बरामद किया है। मृतक चंडी थाना क्षेत्र के तुलसीगढ़ गांव निवासी स्व. जगुनंदन प्रसाद का 25 वर्षीय पुत्र राजीव कुमार है। युवक के निर्मम तरीके से हत्या की खबर मिलने पर गांव में सनसनी फैल गई। भदौर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। घटना में संलिप्त अन्य बदमाशों की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

25 को हो गया था लापता

परिजनों ने बताया कि राजीव 25 मार्च को लापता हो गया था। परिवार के लोग उसी दिन से उसकी तलाश कर रहे थे। 27 मार्च को थाने में लापता की प्राथमिकी दर्ज कराई गई। जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।

गला रेतकर हुई हत्या

उधर, भदौर थाना पुलिस ने 26 मार्च को टाल इलाके से एक अज्ञात युवक की लाश बरामद की। मृतक की जेब से मिले कागजातों के आधार पर उसकी पहचान चंडी निवासी राजीव कुमार के रूप में की गई। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया।


अक्सर होता था झगड़ा

मृतक के परिजनों की मानें तो युवक का पत्नी से अक्सर झगड़ा होता था। महिला का किसी से अवैध संबंध था। अक्सर वह फोन पर व्यस्त रहती थी। इस कारण दंपती में झगड़ा होते रहता था। परिवार आरोप लगा रहा है कि अवैध संबंध के विरोध पर युवक को मौत के घाट उतारा गया।

अवैध संबंध में वारदात

भदौर थानाध्यक्ष निवास कुमार ने बताया कि पत्नी के अवैध संबंध के विरोध करने पर वारदात को अंजाम दिया गया है। महिला को गिरफ्तार कर पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। घटना में संलिप्त अन्य बदमाशों की पहचान कर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। दर्ज केस को चंडी थाना प्रेषित किया जाएगा। इसी तरह चंडी थानाध्यक्ष रितूराज ने बताया कि अवैध संबंध में वारदात प्रतीत हाे रहा है।

गूंज रही परिवार की चीत्कार

युवक की लाश मिलने पर गांव में परिवार की चीख पुकार गूंजने लगी। परिजन चीत्कार मारते हुए पत्नी को कोस रहे हैं। ग्रामीण पीड़ित परिजनों को ढाढ़स बंधाने में जुटे हैं।

नालंदा से राज की रिपोर्ट 

Suggested News