प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने कराई पति की हत्या, सुपारी किलर से 1.38 लाख में किया सौदा, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने कराई पति की हत्या, सुपारी किलर से 1.38 लाख में किया सौदा, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

SUPAUL : बीते रविवार की शाम अज्ञात अपराधियों ने जनरल स्टोर के संचालक को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था। मृतक की बड़ी बहन रेनू देवी के फर्द बयान पर सुपौल सदर थाने में 131/23 दर्ज की गयी है। मृतक के बहन ने भाई के हत्या के आरोप में मृतक अजय की पत्नी और उनके प्रेमी को आरोपी बनाया गया था। जिसके बाद सुपौल एसपी डी अमरकेश ने तत्परता दिखाते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु कड़ा निर्देश दिया। पुलिस ने कांड में प्राथमिकी अभियुक्त विनोद कुमार पासवान को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की। 

पूछताछ के क्रम में विनोद पासवान ने हत्या की बात स्वीकार कर ली। इसके बाद मृतक पत्नी रीना देवी को पुलिस ने हिरासत में लिया। वही प्रेमी विनोद पासवान ने पुलिस को बताया कि करीब 7 वर्षों से रीना देवी से उनकी बातचीत होती थी। जिससे उसका रीना देवी से नजदीकी संबंध बन गया था। इसके बाद विनोद का अजय कुमार विश्वास से कई बार झगड़ा भी हो गया। इसके उसके घर जाना बंद हो गया। रीना देवी नगर परिषद में आजीविका समूह में काम करती थी। इसी सिलसिले में बाहर आती जाती थी। इस दौरान मृतक अजय की पत्नी रीना देवी और विनोद कुमार पासवान मिलते-जुलते थे। जबकि अजय कुमार विश्वास ने अपनी पत्नी के चाल चलन को लेकर उसे घर से बाहर नहीं निकलने का दबाव देता था। 

इस बात पर दंपति में अक्सर झगड़ा होता था। इसके बाद भी रीना देवी और विनोद ने अजय को रास्ते से हटाने की प्लानिंग की। जानकारी देते हुए एसपी सुपौल डी अमरकेश ने बताया की अजय की हत्या सीने में गोली मारकर की गई। इसके बाद अजय की पत्नी ने रोने का ड्रामा किया। मृतक की बहन के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के साथ ही रेकी कर अजय की हत्या करवाने वाले शख्स को भी गिरफ्तार कर लिया है। 

फिलहाल सुपारी किलर पुलिस गिरफ्त से बाहर है। उसकी तलाश जारी है। अजय और रिना की शादी 2008 में हुई थी।  उनके 14 वर्ष और 13 वर्ष के दो बच्चे भी हैं। रीना ने प्रेमी संग मिल पति की हत्या के लिए सुपारी किलर को सेट किया था।  एडवांस 38 हजार रूपये कैश एवं अपने बैंक के द्वारा किसी और के माध्यम से किलर को दिया था। शेष 1 लाख रकम घटना के बाद देने को बोला था। घटना के समय एक लड़का को वहां भेजे थे। जो आरोपी को हत्या के बारे में जानकारी देता था। जब जरूरत पड़ता तो आरोपी एवं उनके  किलर को जानकारी देता था। जिसका नाम सुमित कुमार सिंह बताया जाता है जो रतनपुरा थाना ढाढा वार्ड नंबर 1 का निवासी है। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त मोबाइल एक काला रंग की हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल भी बरामद किया है। गिरफ्तार तीनों आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। 

सुपौल से पप्पू आलम की रिपोर्ट

Find Us on Facebook

Trending News