बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

औरंगाबाद में पति से विवाद के बाद महिला ने फांसी लगाकर की ख़ुदकुशी, परिजनों में मचा कोहराम

औरंगाबाद में पति से विवाद के बाद महिला ने फांसी लगाकर की ख़ुदकुशी, परिजनों में मचा कोहराम

AURANGABAD : औरंगाबाद में परिवारिक कलह से तंग आकर विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना नगर थाना क्षेत्र के अलीनगर की है। मृतिका की पहचान सुल्ताना परवीन पति सऊद अंसारी के रूप में की गई है। 

मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है की अलीनगर में एक किराए के मकान में दोनों पति पत्नी रह रहे थे। इसी बीच बीती रात पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुई थी। जिसके बाद पत्नी ने आवेश में आकर अपने गले में फंदा डालकर जीवन लीला समाप्त कर ली। 

सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि उनकी लड़की को किसी लड़के के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था और लड़की लड़का से फोन पर बात कर रही थी ।तभी इस बिंदु को लेकर पिता ने विरोध किया तो पत्नी ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। 

इधर घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर हॉस्पिटल भेज दिया गया है और पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुट गई है।    

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट      

Suggested News