बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

महिला ने चार बच्चों संग किया जहर सेवन, एक को छोड़कर सबकी हुई मौत, वैशाली जिले की है घटना

महिला ने चार बच्चों संग किया जहर सेवन, एक को छोड़कर सबकी हुई मौत, वैशाली जिले की है घटना

HAJIPUR : बड़ी खबर वैशाली जिले से सामने आई है। जहां एक महिला ने अपने चार बच्चों संग जहर सेवन कर लिया है। बताया जा रहा है कि जहर सेवन के कारण महिला और तीन बच्चों की मौत हो गई है। वहीं एक बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

पातेपुर थाने की है घटना

महिला और उसके बच्चों के जहर सेवन की यह घटना जिले के पातेपुर थाना क्षेत्र की बतायी जा रही है। जहां सुक्की गांव के रहनेवाले अमरजीत सहनी की पत्नी ने खुद और अपने चार बच्चों को जहर सेवन करा दिया। जिसमें महिला और उसके तीन बच्चों की मौत होने की बात सामने आई ही। 

पारिवारिक विवाद को बताया जा रहा है कारण

आत्महत्या का कारण दंपती के बीच हुए पारिवारिक झगड़े को बताया जा रहा है। गांव में एक साथ चार मौत की घटना से हड़कंप मच गया है। वहीं घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है। 

Suggested News