नालंदा में नदी में डूबने से महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

NALANDA : बिंद थाना इलाके में शुक्रवार को एक महिला की नदी में डूबकर मौत हो गई। मृतका रामाधीन जमादार की 55 वर्षीया पत्नी रूक्मिणी देवी है। मृतका के परिजनों ने बताया कि महिला घर से बाहर निकली थी। जिसके बाद देर तक नहीं लौटी। खोजबीन के दौरान उनकी लाश नदी में मिली। थानाध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया है।

इसी तरह कल्याण बिगहा ओपी के टांड़ापर गांव में गुरुवार की शाम सोमर बिंद के 28 वर्षीय पुत्र सुमीर बिंद की करंट से मौत हो गई। रात करीब 8 बजे युवक शौच के लिए घर से निकला था। उसी दौरान रास्ते में पूर्व से गिरे बिजली प्रवाहित तार के संपर्क में आकर उसकी जान चली गई। 

मौत के बाद परिवार की चीख पुकार गांव में गूंजने लगी। ओपी प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया। पीड़ित परिजन को प्रशासनिक अधिकारियों ने पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20 हजार का चेक उपलब्ध कराया। इसके अलावा मुखिया ने कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत 3 हजार की सहायता दी है।

नालंदा से राज की रिपोर्ट