बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नालंदा में करंट की चपेट में आने से महिला की हुई मौत, परिजनों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

नालंदा में करंट की चपेट में आने से महिला की हुई मौत, परिजनों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

NALANDA : जिले के कल्याण बिगहा ओपी अंतर्गत छोटकी आमड़ गांव में करंट की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान श्लोक यादव की 28 वर्षीया पत्नी मंजू देवी के रूप में की गयी है। 


घटना के सम्बन्ध में परिजनों ने बताया की रविवार की सुबह महिला मवेशी का चारा खंधा से लेकर लौट रही थी। तभी पूर्व से गिरे हुए विद्युत् प्रवाहित 440 तार की चपेट में आ गयी। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग दौड़कर आए और इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई।  थानाध्यक्ष ने बताया कि करंट की चपेट में आने से महिला की मौत हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया। 

जहाँ पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दी दिया गया है। मृतक के परिजन बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। जिनके आरोपों की जांच की जा रही है।

नालंदा से राज की रिपोर्ट 

Suggested News