बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

औरंगाबाद में कच्ची दीवार गिरने से महिला की मौत, घर में मचा कोहराम

औरंगाबाद में कच्ची दीवार गिरने से महिला की मौत, घर में मचा कोहराम

औरंगाबाद. आज सुबह मिट्टी की जोड़ी गयी दीवार के नीचे काम कर रही महिला पर अचानक भरभरा कर दीवाल गिर गयी। इसके नीचे दबकर महिला की मौत हो गई। घटना मदनपुर थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव की है। मृतिका की पहचान 60 वर्षीय शिवराज देवी के रूप में हुई है, जो रामबली महतो की पत्नी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

घटना के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं घटना से गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों ने आपदा राहत के तहत मुआवजे की मांग की है। मिट्टी से जोड़ी गयी ईंट की दीवार काफी पुरानी थी। लिहाजा वह जर्जर हो चुकी थी। उसी दीवार के नीचे महिला काम कर रही थी। इसी दौरान अचानक भरभराकर दीवार गिर गयी। इसके कारण महिला मलवे में दब गई।

दीवार गिरने की आवाज सुनकर परिजन दौड़कर मौके पर पहुंचे, यहां देखा कि दीवार के मलबे के नीचे वृद्ध महिला दबी हुई है और दर्द से कराह रही है। तत्काल उसे बाहर निकाला और आनन-फानन में इलाज के लिए मदनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां से प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजन उसे सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई।


Suggested News