पटना में संदिग्ध परिस्थिति में महिला की हुई मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

पटना में संदिग्ध परिस्थिति में महिला की हुई मौत, परिजनों ने

PATNA: राजधानी पटना में संपत्ति विवाद में महिला की हत्या करने का आरोप मृतका के परिजनों ने लगाया है। मामला पटना के कंकड़बाग चिनार स्वीट्स सेक्टर डी का है। जहां रहने वाली 48 वर्षीय पूनम देवी उर्फ रेखा देवी के साथ अप्रिय घटना की खबर मिलने पर परिजन घटना स्थल पहुंचे। वहीं आनन-फानन में परिजनों ने महिला को अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।

बता दें कि, महिला की संदेहास्पद मौत के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। जिसके बाद परिजनों ने महिला के शव को लेकर कंकड़बाग थाना न्याय की गुहार लगाने पहुंचे है। मृतका के परिजनों की मानें तो कंकड़बाग डी एरिया के मकान में चार संयुक्त परिवार रहता था। फिलहाल उस मकान में तीन गोतनी में बडी पुष्पा देवी, पुनम देवी और सविता देवी रहती थी। साथ ही मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया है कि इस परिवार में बीते समय में तीन लोगों की मौत हुई है। जिसका संपत्ति विवाद में हत्या का शक पुष्पा देवी पर जताया गया है।

परिजनों की मानें तो आरोपित पुष्पा देवी 2010 में अपने देवर के रुपए गबन और हत्या मामले में 3 महीने जेल की सजा काट चुकी है। वहीं पुष्पा देवी के पति ने किसी बात को लेकर आत्महत्या कर लिया था। बहरहाल उस परिवार में तीन गोतनी रहा करती थी, जिसमें एक पुनम देवी उर्फ रेखा देवी की संदेहापद मौत के बाद बबाल खड़ा हुआ है।

Nsmch

मृतका के परिजनों ने संपत्ति हड़पने को लेकर हत्या करने की बात कही है। जिस षड्यंत्र में सविता देवी बाल बाल बच गई है। फिलहाल इस मामले को लेकर मृतका के परिजनों ने जहर देकर मारने का आरोप लगाते हुए पुलिस से पोस्टमार्टम और न्याय करने की गुहार लगाई है। साथ ही दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस को परिजनों ने लिखित आवेदन दे दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।