बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

चलती ट्रेन के आगे दो बच्चों संग कूदी महिला, दो की मौत, एक की बची जान

चलती ट्रेन के आगे दो बच्चों संग कूदी महिला, दो की मौत, एक की बची जान

GAYA : खबर गया जिले से है। जहां एक महिला अपने दो बेटों संग ट्रेन के आगे कूद गई। जिसमें महिला और उसके एक बेटे की मौत हो गई। वहीं एक बेटे को सकुशल बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार महिला ने घरेलू कलह से परेशान होकर यह कदम उठाया था। इस दौरान सकुशल बचा बच्चा काफी सहमा हुआ है और अपने घर का नाम-पता बता रहा है।

 बेलागंज थाना अंतर्गत बेला स्टेशन के पहले पाली गांव के पास पटरी किनारे दो शव देखे गए। जिसमें एक महिला और एक बच्चा का शव लोगों ने देखा। दोनों मां और बेटे बताए जा रहे हैं। शव देखे जाने के बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

ग्रामीणों के अनुसार महिला अपने दो बच्चों को लेकर आई थी, लेकिन एक बच्चे की जान किसी तरह से बच गई. उसे एक खरोच तक नहीं आई है. जबकि मां और एक बच्चे की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई है. ग्रामीणों के अनुसार महिला अपने दोनों बच्चों को साथ लेकर खुदकुशी की मंशा से आई थी।

बच्चा बता रहा घर का पता

जिंदा बचा 10 वर्षीय बच्चा अपने घर का पता बैध बीघा महकार खिजरसराय बता रहा है. वहीं उसने अपने पिता का नाम विवेक कुमार बताया। ट्रेन से कटकर मरी महिला को वह अपनी मां बता रहा है। इस तरह शंका है कि मृत महिला और बच्चे का शव खिजरसराय क्षेत्र का हो सकता है। पुलिस भी मिले सुराग के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुट गई है और दोनों शवों की शिनाख्त की कोशिश में लगी हुई है। इस संबंध में बेलागंज थानाध्यक्ष ने बताया कि घटनास्थल पर संबंधित पदाधिकारी को भेजा गया है। इस तरह की सूचना मिलने के बाद मामले की छानबीन हो रही है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।


Suggested News