बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

तीन बच्चों और पति को छोड़ आधी रात को घर छोड़कर चली गई महिला, पति ने पुलिस के पास लगाई गुहार

तीन बच्चों और पति को छोड़ आधी रात को घर छोड़कर चली गई महिला, पति ने पुलिस के पास लगाई गुहार

BHAGALPUR : खबर जिले के सुलतानगंज थाना क्षेत्र से जुड़ा है। जहां तीन बच्चों और पति को छोड़कर एक महिला अचानक आधी रात को घर छोड़कर चली गई। जब काफी खोजबीन के बाद महिला के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली तो उसके पति ने थाने में लापता होने की शिकायत दर्ज कराई है। ले

मामले में पुलिस ने बताया कि रविदास नगर दुधैला निवासी सोनु  दास की शादी चार अप्रैल 2017 ई. को शाहकुण्ड प्रखण्ड के पचकडिया गाँव में सुनिता कुमारी से शादी हुई थी। सात साल की शादी में दंपती को तीन बच्चे भी हुए। इसी दौरान बीते माह तीन अप्रैल को सुनिता अपने तीनों बच्चों और पति को छोड़कर अचानक लापता हो गई। पति ने पुलिस को बताया कि उसकी कई दिनों से खोजबीन की जा रही थी, लेकिन उसके बारे में कुछ पता नहीं चला।

अब पति ने अपनी लापता पत्नी की खोजबीन करने के लिए सुलतानगंज थाना में लिखित आवेदन देकर बरामदगी का गुहार लगाया है, पुलिस पुरे मामले की तहकिकात करते हुए लापता विवाहिता की बरामदगी में जुट गई है|

रिपोर्ट - बाल मुकुंद कुमार

Suggested News