नालंदा में सरकारी आवास में महिला पुलिस के पुत्र ने की ख़ुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

नालंदा में सरकारी आवास में महिला पुलिस के पुत्र ने की ख़ुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

NALANDA : बिहार थाना परिसर स्थित सरकारी आवास में महिला सिपाही के पुत्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गयी है।  मृतक यातायात थाना में तैनात आरक्षी निर्मला सिन्हा का 15 वर्षीय पुत्र गोपी कुमार है।

पड़ोस के बच्चों ने संध्या के समय जब खेलने के लिए उसे बुलाने आया और काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद जब नहीं खोला तो उन लोगों ने इसकी जानकारी अपने परिजन को दिया। जानकारी मिलने के बाद नगर थाना अध्यक्ष दरवाजा तोड़कर कमरे में दाखिल हुए तो कमरे में फंदे से लटका हुआ किशोर का शव मिला। 

थानाध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने बताया कि महिला आरक्षी छुट्टी लेकर छोटे बच्चे के साथ गांव गयी हुई थी। आवास में उनका बच्चा अकेले रह रहा था। महिला आरक्षी को खबर कर दी गई है। उनके आने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

नालंदा से राज की रिपोर्ट 

Find Us on Facebook

Trending News