भागलपुर स्टेशन पहुंची महिला ने खुद को बताया सांसद, कहा बाहर जाने के लिए डीएम ने नहीं की व्यवस्था

BHAGALPUR : भागलपुर के स्टेशन परिसर में उस वक़्त हलचल मच गई। जब एक महिला ने खुद को बाँका का सांसद बता दिया। आयशा खातुन नाम की महिला स्टेशन मास्टर के कमरे में जाकर बैठ गयी और कहने लगी वह बाँका की सांसद है। महिला के पास एक आईडी कार्ड भी गले मे लटका हुआ था। 

उसके पास एक मुहर भी दिखा जिसमें उनका नाम और मेम्बर ऑफ पार्लियामेंट लिखा था। महिला ने यहाँ तक कह दिया कि उसे जेपी नड्डा और अमित शाह ने सांसद बनाया है। महिला बता रही है कि वो बाँका की है। उसने गार्ड के लिए भागलपुर डीएम को भी पत्र लिखा है। महिला के बात से सभी अचंभित थे। 

उसने कहा की लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला और पीएम मोदी ने उसका कार्ड बनाया है। महिला ने कहा की उसे भाजपा ने चुनाव लड़ने के लिए टिकट दिया था। उसने विकास के कई काम किये हैं। जिलाधिकारी ने उसके जाने के लिए कोई व्यवस्था नहीं किया है।

भागलपुर से अंजनी कुमार कश्यप की रिपोर्ट