बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भागलपुर में कुएं में मिला महिला का शव, परिजनों ने ससुरालवालों पर हत्या का लगाया आरोप

भागलपुर में कुएं में मिला महिला का शव, परिजनों ने ससुरालवालों पर हत्या का लगाया आरोप

BHAGALPUR : जिले के सबौर थाना क्षेत्र के परघड़ी गांव में एक महिला का शव अपने घर से 300 मीटर दूर एक कुएँ में मिला है। मृतक महिला की पहचान पुनम देवी पति अमन राज उर्फ आनंद साकिन परघड़ी के रूप में की गई है। मृतक महिला की मां उर्मिला देवी ने बताया की मेरी पुत्री को इसके पति, सास और ससुर ने जहर खिलाकर कुएँ में फेक दिया है। 

उन्होंने बताया की शादी के बाद विगत 10 वर्षों से हमारी पुत्री कभी ससुराल में खुश नहीं रही। जबकि मृतक महिला के पति अमन ने कहा कि मैने अपनी पत्नी को नहीं मारा। उसने खुद को इस पूरे मामले में निर्दोष बताया है। मृतक महिला अपने पीछे 3 संतानों डिक्कू कुमार उम्र 7 वर्ष, डोली कुमारी उम्र 5 वर्ष, डिक्शन कुमार उम्र 3 वर्ष को बेसहारा छोड़कर चली गई। 

बहरहाल सबौर थाना अध्यक्ष पवन सिंह अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुँच कर लाश को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी प्रक्रिया में जुट गए है। उन्होंने कहा की लाश को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भागलपुर भेज दिया गया है। साथ ही उन्होंने कहा की दोषियों के उपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उधर इस घटना के बाद मृतिका के परिजनों के बीच कोहराम मच गया है। 

भागलपुर से अंजनी कुमार कश्यप की रिपोर्ट 

Suggested News