बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में झाड़ी से महिला का शव बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

पटना में झाड़ी से महिला का शव बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

PATNA : मोकामा नगर परिषद क्षेत्र के इंदिरा नगर में एक महिला की लाश झाड़ी से बरामद की गयी है। महिला की मौत को लेकर अभी सस्पेंस बना हुआ है। परिजनों ने मृत महिला चेयरमैनी देवी की हत्या की आशंका जताई है। मृतक के शरीर पर चोट का निशान भी पाया गया है। हालांकि हत्या का कारण साफ नहीं हो पाया है। 

दूसरी ओर मोकामा पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल मोकामा थाना प्रभारी ने इस मामले की गुत्थी सुलझाने की कवायद तेज कर दी है।

महिला की संदिग्ध मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों का कहना है की किसी से उनकी दुश्मनी नहीं थी। इसके बावजूद किसने उनकी हत्या की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 


पटना से विकास की रिपोर्ट 

Suggested News