खगड़िया में आपसी विवाद में महिला की गोली मारकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

खगड़िया में आपसी विवाद में महिला की गोली मारकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

KHAGARIA : जिले में दिनदहाड़े एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दिए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में हडकंप मच गया है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। घटना परबत्ता थाना क्षेत्र के करना गांव की बताई जा रही है। 

मिली जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है की महिला का कुछ लोगों के साथ जमीनी विवाद चल रहा था। आज विवाद बढ़ते बढ़ते मारपीट की नौबत आ गयी। जिसके बाद गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया। 

इस दौरान महिला को दो गोली लग गयी और घटनास्थल पर ही महिला की मौत हो गयी। मौके पर जाकर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। वहीँ घटना के परिजनों में कोहराम मच गया है।

खगड़िया से अनिश कुमार की रिपोर्ट  

Find Us on Facebook

Trending News