बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

PATNA NEWS : सब्जी तोड़ने गयी महिला की करंट की चपेट में आने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम

PATNA NEWS : सब्जी तोड़ने गयी महिला की करंट की चपेट में आने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम

PATNA : पटना से सटे नौबतपुर थाना क्षेत्र के छक्कन बीघा गांव में सोमवार को करंट लगने से एक महिला की मौत हो गयी। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतिका की पहचान मनिया देवी 55 वर्ष के रूप में की गयी है। वह थाना क्षेत्र के छक्कन बीघा निवासी राज बलम मांझी की पत्नी थी। 

घटना के संबंध में बताया जा रहा है की मृतिका मनिया देवी सुबह में घर के पास स्थित खेत में सब्जी तोड़ने के लिए गई थी। इस दौरान बिजली का तार टूटकर गिरा और महिला करंट की चपेट में आ गई और उसकी मौत हो गयी। 

घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीँ मृतिका के परिजनों के बीच कोहराम मच गया है। लोग इसके लिए बिजली विभाग को जिम्मेवार बता रहे हैं।

पटना से सुमित की रिपोर्ट 

Suggested News