बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गया में पंजाबी बिरादरी की महिलाओं ने किया करवा चौथ, पूजा अर्चना कर की पति के लंबी आयु की कामना

गया में पंजाबी बिरादरी की महिलाओं ने किया करवा चौथ, पूजा अर्चना कर की पति के लंबी आयु की कामना

GAYA : गया में पंजाबी समुदाय की महिलाओं ने करवा चौथ का व्रत धूमधाम से मनाया। जहां एक साथ बैठकर महिलाओं ने पूजा अर्चना किया। वहीँ सभी महिलाएं साज सज्जा परिधान में दिख रही थी। 


गया शहर के सिविल लाइन थाना के समीप नूर कंपाउंड में पंजाबी समाज की महिलाएं ने अपने पति की लंबी आयु की कामना के लिए करवा चौथ का व्रत रखा है। जहां सुबह से ही निर्जला व्रत रखकर आज रात में चांद देखने के बाद वह अपने पति के हाथों पानी पीकर इस व्रत को तोड़ेगी। 

करवा चौथ कर रही महिलाओं ने बताया कि आज के दिन हम लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है। करवा चौथ का आयोजन अपने पति की लंबी आयु,सुख शांति की कामना के लिए किया जाता है। इसी दौरान महिलाओं ने एक दुसरे को करवा चौथ की बधाई दी। साथ ही समाज के सुख शान्ति के लिए भी कामना की। 

गया से मनोज की रिपोर्ट 


Suggested News