बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लोकसभा चुनाव को लेकर गया में महिलाएं संभालेगी कंट्रोल रूम की जिम्मेवारी, 45 महिला पदाधिकारी और कर्मी की हुई तैनाती

लोकसभा चुनाव को लेकर गया में महिलाएं संभालेगी कंट्रोल रूम की जिम्मेवारी, 45 महिला पदाधिकारी और कर्मी की हुई तैनाती

GAYA : ज़िला निर्वाचन पदाधिकारी सह ज़िला पदाधिकारी गया डॉ० त्यागराजन एसएम ने आज समाहरणालय मीटिंग हाल में बनाये गए कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। डीएम 3-4 घंटे बैठ कर किये जा रहे कार्यो की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने खूशी जाहिर करते हुए कहा कि ज़िले में पहली बार मतदान से संबंधित बूथ वार जानकारी संकलित करने का काम महिला पदाधिकारी एव महिला कर्मियों के कंधों पर सौपा गया है। उन्होंने बताया कि 19 अप्रैल को लोकतंत्र के महापर्व की पूरी तैयारी कर ली गयी है। पोलिंग पार्टीयां (बुधवार) से रवाना होना शुरू हो जाएँगी। सभी पोलिंग पार्टी को डिस्पैच सेन्टर से ईवीएम 18 अप्रैल को प्राप्त करवाया जाएगा। 

समाहरणालय मीटिंग हॉल में गया ज़िले के लिये सभी 09 विधानसभा के लिये विधानसभा वार 01 - 01 महिला वरीय पदाधिकारी, 01-01 महिला पदाधिकारी एव 03-03 महिला कर्मी, इस प्रकार 01-01 विधानसभा के लिये 05 महिला पदाधिकारी/ कर्मी का कुल 45 महिला पदाधिकारी/ महिला कर्मियों को नियुक्त किया गया है। 

ज़िला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि पूरी तरह महिलाओं द्वारा संचालित यह एक कंट्रोल रूम तैयार किया गया है। यह विशेष पहल किया गया है। जिस तरह महिला मतदान केंद्र बनाया जाता है उसी तर्ज पर महिला द्वारा संचालित कंट्रोल रूम बनाया गया है। काफी अच्छे से सभी लोग काम कर रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताया कि 20 अप्रैल तक अच्छे ढंग से सुचारू रूप से संचालित करेंगे। सभी महिला कर्मियों को अच्छी तरह प्रशिक्षित हुयी है।

इसी कंट्रोल रूम से गया ज़िला के सभी 09 विधानसभा के मतदान के सूचना का आदान प्रदान, कही से कोई प्राप्त होने वाले शिकायत का त्वरित निवारण करना, बूथ पर मतदान करवा रहे पदाधिकारी, सेक्टर पदाधिकारी, नोडल पदाधिकारी से संवाद स्थापित करते रहेंगे। सारे काम यही से इसी कंट्रोल रूम से करवाया जाएगा। डीएम ने कहा कि हम सभी को गर्व है कि महिलाओं के माध्यम से इस कंट्रोल रूम संचालित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इनका काम रहेगा कि सभी बुथो के गतिविधियों को सूचना प्राप्त करना, फिल्ड से कोई सूचना आए तो तुरंत निकारण करना, कर्मी गण के साथ संवाद स्थापित करना, सेक्टर जोनो के साथ संवाद स्थापित करना, पुरी स्थिति का रिपोर्टिंग करना, हमलोग को भी जानकारी कराते रहना इत्यादि कार्य होगा। विदित हो कि हर विधानसभा के लिये 3-3 हंटिंग लाइन की व्यवस्था की गई है ताकि आने वाले फ़ोन कॉल्स का फ्लो बरकरार रहे, हर कॉल को अटेंड किया जा सके।

गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट

Suggested News