बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुंगेर के जमालपुर रेल कारखाना परिसर में सड़क हादसे में कर्मी की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

मुंगेर के जमालपुर रेल कारखाना परिसर में सड़क हादसे में कर्मी की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

MUNGER : एशिया के सबसे पुराना मुंगेर का जमालपुर रेल कारखाना परिसर में आज एक सड़क हादसे में एक कर्मचारी की मौत हो गई। कर्मचारी की पहचान कारखाना के बीएसएस शॉप में मुख्य कार्यालय अधीक्षक के पद परकार्य करने वाले 55 वर्षीय सरोज चौधरी के रूप में हुई। जो कारखाना परिसर में किसी कार्य को लेकर एक शॉप से दूसरे शॉप जा रहे थे।

इसी दौरान वे रेल स्क्रैप को ले दूसरे जगह जा रहे ट्रैक्टर की चपेट में वो आ गए। इसके बाद उन्हे आनन फानन में इलाज के लिए रेल अस्पताल जमालपुर ले जाया गया। लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। वहीं मौत के बाद परिजनों को इस बात की सूचना दी गई। जिसके बाद रेल कारखाना पहुंचे परिजनों का रो रो के बुरा हाल है। 

ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन के ब्रांच सचिव अनिल प्रसाद यादव ने बताया की ठेकेदार के प्राइवेट ट्रैक्टर जो माल की ढुलाई कर रहा था। उसी समय यह हादसा हुआ। जिसमे कर्मचारी की मौत हो गई। पर अब सवाल यह उठने लगा है की रेल कर्मचारी रेल कारखाना परिसर में किस तरह सुरक्षा के साथ कार्य किए जाय। 

वहां बाहर के ठेकेदारो के वाहन चालकों के द्वारा इन नियमों का पालन नहीं किया जाता है और इस कारण हादसा होता है। आये दिन कारखाना परिसर में दुर्घटनाएं हो जाती है। बहरहाल अब रेल प्रशासन के द्वारा मामले की जांच की जा रही है। 

मुंगेर से इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट 

Suggested News