बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

विश्व पर्यावरण दिवस आज : नालंदा में हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन ने एक हजार पौधे का किया वितरण, ग्लोबल वार्मिंग पर जताई चिंता

विश्व पर्यावरण दिवस आज : नालंदा में हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन ने एक हजार पौधे का किया वितरण, ग्लोबल वार्मिंग पर जताई चिंता

NALANDA : विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पौधा लगाओ जीवन बचाओ “संकल्प एक लाख पौधारोपण का’’ के तहत हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन के युवाओं की टोली ने सुभाष पार्क, अस्पताल चौक, पोस्ट ऑफिस मोड़, सोहसराय समेत कई जगहों पर लोगों के बीच एक हजार पौधा का वितरण और पौधारोपण कर पर्यावरण बचाओ का संकल्प लिया गया।

फाउंडेशन के अध्यक्ष आशुतोष कश्यप ने बताया कि वह सभी मिलकर नालंदा में 1 लाख पौधा रोपण का लक्ष्य को पूरा करेंगे। ताकि नालंदा में हरियाली आ सके और नालंदा पौधामय हो जाए। आज जिस तरह से ग्लोबल वार्मिंग के कारण तापमान 50 डिग्री तक पहुंच गया। इसका सबसे मुख्य कारण है पेड़ पौधा नहीं रहना है। पेड़ ऑक्सीजन प्रदान करते हैं जिसके बिना इस पृथ्वी पर मनुष्य का जीवन असंभव है।

उन्होंने कहा की पेड़ मानव अस्तित्व की मूलभूत आवश्यकता को पूरा करते हैं। पेड़ मां बाप की तरह हर जरूरत को पूरा करता है। अभी ही गर्मी में यह हाल हो चुका है कि तापमान 45 से 50 डिग्री हो रहा है। आने वाला समय में 60 डिग्री तक न हो जाए। इसके लिए लोगों को अभी से ही मिशन के तहत पौधारोपण करना आवश्यक है।

उन्होनें लोगों से अपील कि किया कि एक-एक पौधा अवश्य लगाए और हमारे इस मिशन में सहयोग करें। मौके पर विवेक चौरसिया , अभिषेक , अमन , धर्मवीर , भारती , पूजा , कृति , जया सह , सुबोध , सुमन , रोहन , अनामिका , अंकित , विषु , विकास व अन्य शामिल थे।

नालंदा से राज की रिपोर्ट

Suggested News