वाह रे राजधानी की पुलिस! , आनाकानी के बाद घटना के 5 दिन बाद पुलिस ने दर्ज किया केस, सोने की चेन और मोबाइल की हुई थी लूट
पटना- राजधानी में अपराधी लगातार पुलिस को चुनौती देते नजर आ रहे हैं . हत्या ,लूट,चोरी,छिनतई जैसी घटनाओं पर लगाम लगाने में पटना पुलिस विफल नजर आती सी दिख रही है. मामला पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र स्थित एक टेंपो चालक को अपराधी ने अपना शिकार बनाया और उसके मोबाइल और गले में पहने सोने के लॉकेट को जबरन छीन फरार हो गया.
वहीं अपराधी ने शातिराना तरिके से पीड़ित के फोन से परिजनों को फोन कर पुलिस बन 8 हजार रुपए टेंपो पकड़े जाने का हवाला देकर गूगल पे से ऐंठ लिया .दरअसल पीड़ित और उनके परिजनों ने बताया की घटना 4 जून का है .
पीड़ित टेंपो चालक रहिस कुमार बिहटा का रहने वाला है वही बिहटा से एक युवक के द्वारा टेंपो रिजर्व कर पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र के एक अपार्टमेंट के पास पहुंचा जहां उसके साथ घटना को आरोपी द्वारा अंजाम दिया गया.
बहरहाल लिखित आवेदन लेकर गांधी मैदान थाना पीड़ित पहुंचा. पीड़ित ने केस रजिस्टर्ड करने और छानबीन में कोताही बरतने का आरोप थाना के पुलिस कर्मियों पर लगाया है . पीड़ित का आवेदन थाना द्वारा घटना के 5 दिन बाद 10 जून को रजिस्टर्ड कर छानबीन शुरू हुआ है.
फिलहाल इस मामले में पटना पुलिस की कार्रवाई जारी है. ऐसे में गांधी मैदान थाने की पुलिस पीड़ित द्वारा बतलाए घटना स्थल के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल आरोपी को ढूंढने में जुटी है.
रिपोर्ट- अनिल कुमार