बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पूर्णिया में योग विज्ञान संस्थान ने होली मिलन समारोह का किया आयोजन, लोगों ने फूल और चन्दन के साथ खेली होली

पूर्णिया में योग विज्ञान संस्थान ने होली मिलन समारोह का किया आयोजन, लोगों ने फूल और चन्दन के साथ खेली होली

PURNEA : इस बार 25 और 26 मार्च दोनों ही दिन होली का हुड़दंग होने वाला है। पूर्णिया में होली का खुमार लोगों के सर चढ़कर बोल रहा है। रंगो के त्योहार होली को लेकर कई संगठनों की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया है। 

कहीं ब्रज के तर्ज पर फूलों की होली खेली गई। कोई रंग-गुलाल के बीच होली के गीतों पर ठुमके लगाए। पूरा शहर होली के जश्न में डूबा है। होली के हुड़दंग के बीच लोग पुए- पकवान का लुफ्त उठा रहे हैं। योग विज्ञान संस्थान की ओर से शहर के जिला स्कूल ग्राउंड में ब्रज के तर्ज पर पुष्प और चंदन की होली खेली गई। इस दौरान बूढ़े हों या नौजवान, बच्चे हों या फिर महिलाएं और पुरुष, पुष्पों की बारिश के बीच होली के गीतों पर जमकर ठुमके लगाते नजर आए। 

होली के रंग में रंगे लोगों ने पुष्प और चंदन की होली खेलकर एक दूसरे को बधाइयां बांटी गई। महिलाएं हो या पुरुष, बुजुर्ग या बच्चे सभी पुष्प और चंदन की होली के रंग में रंगे नजर आए। पुष्प की बारिश के बीच गूंजते होली की गीतों पर सबने जमकर ठुमके लगाए। पुष्प और चंदन की होली खेलते लोगों का रंगों के त्योहार की खुमारी पूरी तरह छायी नजर आई।

पूर्णिया से अंकित कुमार झा की रिपोर्ट

Suggested News