बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अपने ही बन गए दुश्मन! होनेवाली दुल्हन और उसके पिता को मारी गोली, हालत गंभीर

अपने ही बन गए दुश्मन!  होनेवाली दुल्हन और उसके पिता को मारी गोली, हालत गंभीर

SHEOHAR : बारात आने के लिए रास्त पर मिट्टी गिराने के लेकर उपजे विवाद में गोलीबारी की घटना हुई है। इस गोलीबारी में होनेवाली दुल्हन और उसके पिता को गोली मार दी। बताया गया कि गोली युवती के अपने ही चाचा ने मारी है। गोलीबारी में घायल पिता-पुत्री को गंभीर हालत में मुजफ्फरपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

SP अनंत कुमार राय ने बताया है कि जमीनी विवाद को लेकर हुई गोलीकांड में अपने ही परिवार के एक 28 वर्षीय लड़की दिव्या कुमारी को गोली मार दी गई तथा अपने ही भाई विमल कुमार सिंह को गोली मारी है।

15 फरवरी को आने वाली है बारात

बताया गया कि दिव्या की आगामी 15 फरवरी को शादी होनेवाली है। जिसकी घर में तैयारियां चल रही थी।  इसी दौरान दिव्या के पिता विमल किशोर सिंह ने बारातियों के आने के लिए रास्ते पर मिट्टी भराई का काम कराया जा रहा था, ताकि दूल्हे की गाड़ी द्वार तक पहुंच सके। लेकिन रास्ते पर मिट्टी गिराना विमल किशोर के भाई नवल किशोर सिंह को नागवार गुजरा और दोनों परिवार के बीच झगड़ा शुरू हो गया। इसी दौरान नवल किशोर आज ही अहले सुबह आया और गोलियां चलानी शुरू कर दी। जिसमें पहले उसने अपने भाई को गोली मारी और फिर भतीजी पर गोलियां चला दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन उनकी स्थिति को देखते हुए   बेहतर इलाज के लिए मुजफ्फरपुर एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया है। 

फिलहाल, गोलीबारी की घटना में शामिल  नवल किशोर सिंह एवं उसकी पत्नी, बेटा को  गिरफ्तार कर लिया गया है। वही घटना में प्रयुक्त  हथियार,गोली तथा मोतिहारी से आए हुए स्वीट कार को भी जप्त कर लिया है।। 

Suggested News