बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवादा में सड़क दुर्घटना में युवक की हुई मौत, पत्नी को बनाना चाहता था नर्स, सपना रह गया अधूरा

नवादा में सड़क दुर्घटना में युवक की हुई मौत, पत्नी को बनाना चाहता था नर्स, सपना रह गया अधूरा

NAWADA: नवादा जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र के गोत्रयन मोड़ के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान नारदीगंज थाना क्षेत्र के बुच्ची गांव निवासी राजकुमार प्रसाद का 24 वर्षीय पुत्र दिनेश कुमार के रूप में हुआ है। जानकारी अनुसार युवक अपना दुकान खोलने के लिए नारदीगंज बाजार जा रहा था। तभी गोत्रयन मोड़ के समीप अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया।

वहीं स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए नारदीगंज पीएससी में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। 

बता दें कि, मृतक का एक पुत्री और एक पुत्र है। मृतक के भाई दिनेश कुमार ने बताया कि मृतक नारदीगंज ब्लॉक के समीप साइबर कैफे चलाता था। सुबह में भाई के मोबाइल पर किसी का कॉल आया कि एक फॉर्म ऑनलाइन करना है। जिसके बाद वह उसी समय दुकान खोलने के लिए घर से निकल गया। दुकान जाने के क्रम में एनएच 82 पर गोत्रयन मोड़ के समीप अज्ञात वाहन ने उसे धक्का मार दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। 

मृतक के भाई ने बताया कि दिनेश अपनी पत्नी को एएनएम की पढ़ाई करवा रहा था। उनका सपना था कि मेरी पत्नी नर्स बने और लोगों की सेवा करें। दुकान से जो भी कमाई होता था, उस पैसे को पत्नी की पढ़ाई में लगाता था। उसका कहना था कि मैं तो नौकरी नहीं कर पाया, लेकिन अपनी पत्नी को सरकारी नौकरी जरूर करवाऊंगा। ताकि घर की हालत सुधर सके। वहीं घटना के बाद पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है।

Editor's Picks