बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में युवक की हत्या कर नदी में फेंका शव, गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

पटना में युवक की हत्या कर नदी में फेंका शव, गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

पटना. राजधानी पटना में तीन दिनों से गायब युवक का शव रविवार को पुनपुन नदी से बरामद किया गया। मृतक व्यास महतो सिगोरी निवासी अरविंद महतो का पुत्र था। घटना पटना के सिगोरी थाना का है। आरोप है कि युवक की निर्मम हत्या कर पुनपुन नदी में लाश को फेंका गया है। नदी से शव मिलते ही गुस्साए लोगों ने जाम कर प्रदर्शन किया।

बताया जाता है कि व्यास महतो 3 दिनों से लापता था। परिवार वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। रविवार के दिन पुलिस ने पुनपुन नदी से एक युवक का शव बरामद किया। लोगों ने बताया कि युवक की हाथ पैर बांधकर निर्मम हत्या के बाद नदी में फेंक दिया गया है। पुनपुन में व्यास महतो के शव मिलते ही गांव में सनसनी फैल गयी। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को नदी से निकाला। आसपास के लोगों ने बताया कि व्यास महतो अपने चाचा अरुण महतो के यहां मुंशी का काम किया करता था।

परिवार के लोगों ने बताया कि व्यास महतो काफी सीधा साधा लड़का था और कड़ी मेहनत करता था। पूछे जाने पर कि क्यों और किसने इसकी हत्या की है तो परिवार के लोगों ने आशंका जाहिर की है कि अपने ही किसी संबंधी के द्वारा व्यास की हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया गया है। इस मामले को लेकर पालीगंज ए एसपी अवधेश दीक्षित ने कहा पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Suggested News