बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शादी में हर्ष फायरिंग कर अपनी खुशी दिखा रहा था युवक, गलती से अपने ही प्राइवेट पार्ट में मार ली गोली, हुई मौत

शादी में हर्ष फायरिंग कर अपनी खुशी दिखा रहा था युवक, गलती से अपने ही प्राइवेट पार्ट में मार ली गोली, हुई मौत

CHHAPRA : कई कोशिशों के बाद शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग के मामले में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। वहीं हर्ष फायरिंग लोगों के घायल होने और मरने की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। छपरा में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है। यहांं शादी में हर्ष फायरिंग करना युवक को महंगा पड़ गया। अपनी ही गन से चली गोली का वो शिकार हो गया और उसकी मौत हो गई। युवक बारात में लाइसेंसी राइफल से फायरिंग कर रहा था। इसी दौरान राइफल फंस गई। उसे ठीक करने में गोली चल गई। गोली उसके हाथ को छेदते हुए प्राइवेट पार्ट में लग गई।

हर्ष फायरिंग में हुई मौत की यह घटना  जलालपुर थाना क्षेत्र के सर्विस सरेया गांव का है। मृतक की पहचान बनियापुर थाना के रजौली गांव निवासी रमेश यादव (35) पिता सुधीर यादव के रूप में की गई है। गोली लगते ही शादी में भगदड़ मच गई। आनन फानन में घायल युवक को लेकर दूसरे बाराती छपरा सदर अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना पोस्टमॉर्टम कराए ही शव लेकर चले गए।

पहले हाथ में छेद किया, फिर प्राइवेट पार्ट में लगी गोली

ग्रामीणों ने कहा कि बनियापुर के रजौली निवासी सोनू यादव की बारात जलालपुर थाना क्षेत्र के सर्विस सरेया गांव निवासी राजकिशोर यादव के घर आई हुई थी। बारात में जयमाला के दौरान बाराती पक्ष की ओर से हर्ष फायरिंग की गई। इसी दौरान राइफल में गोली फंस गई। जिसे निकालने के दौरान फायर हो गया और रमेश के हाथ को छेदते हुए गोली उसके प्राइवेट पार्ट में लग गई।

मामसे में जलालपुर थाना प्रभारी पिंटू कुमार ने कहा कि थाना क्षेत्र के सर्विस सरेया में बारात के दौरान हर्ष फायरिंग में एक युवक को गोली लगी है। जिसमें युवक की मौत हो गई है। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं की जांच कर रही है। हथियार को बरामद करने की कोशिश की जा रही है।


Suggested News