बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बैंककर्मियों की सतर्कता से पकड़ाया जालसाज, पटना में फर्जी चेक से डेढ़ करोड़ रुपये आरटीजीएस करने पहुंचा युवक गिरफ्तार

बैंककर्मियों की सतर्कता से पकड़ाया जालसाज, पटना में फर्जी चेक से डेढ़ करोड़ रुपये आरटीजीएस करने पहुंचा युवक गिरफ्तार

PATNA :  राजधानी पटना में फर्जी चेक से डेढ़ करोड़ रुपये आरटीजीएस करने पहुंचा युवक पुलिस की गिरफ्त में आ गया। बैंककर्मियों को चेक देखकर शक हुआ तो तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पत्रकार नगर थाना पुलिस ने आरटीजीएस करने आए युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने जब कड़ाई से युवक से पूछताछ शुरु की तो उसने स्वीकार कर लिया कि फर्जी तरीके से चेक क्लोन कर राशि को आरटीजीएस करने बैंक आया था। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया कंकड़बाग शाखा की यह घटना है।

बताया जा रहा है कि पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी का चेक क्लोन कर राशि निकासी की उसकी योजना थी। जिसको बैंककर्मियों की सतर्कता ने विफल कर दिया। बैंक मैनेजर मनोज कुमार ने बताया कि जालसाज खुद को पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी का बताते हुये बैंक आया था। पुलिस जालसाज से अभी पूछताछ कर रही है। 

उन्होंने कहा कि जालसाज आरटीजीएस कराने आया था। जालसाज खुद को कुलाधिपति टण्डन के करीबी  बता रहा था। वह दो चेक लेकर बैंक पहुँचा था। करीब 3 करोड़ का चेक है। 

Suggested News