बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मधुबनी में ट्रेन की चपेट की आने से युवक की हुई मौत, मृतक की पहचान में जुटी पुलिस

मधुबनी में ट्रेन की चपेट की आने से युवक की हुई मौत, मृतक की पहचान में जुटी पुलिस

MADHUBANI : जिले में आज एक युवक का शव रेलवे लाइन के बगल से बरामद किया गया है। सुबह में लोग गुमटी की तरफ आये तो देखा कि रेलवे लाईन पर एक शव पड़ा है। घटना झंझारपुर आरएस ओ पी थाना क्षेत्र के तुलसिया रेलवे गुमटी के निकट की है। 

स्थानीय लोगों की माने तो सुबह में ट्रेन की चपेट में आने से युवक जख्मी हो गया था। उनके पांव , छाती तथा चेहरा पर भी चोट का निशान था। स्थानीय लोगों ने कहा कि युवक रेल ट्रेक के बगल से आ रहा था। इसी बीच पीछे से ट्रेन आ गई। जब तक वह कुछ समझ पाता। तबतक वह ट्रेन की चपेट में आ गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर लखनौर एवंं आरएस ओ पी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले का तहकीकात कर रही है। रेल पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंची।  

वहीँ आर एस ओ पी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया है। आर एस ओपी थाना अध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार ने बताया की रेलवे ट्रैक के बगल में शव होने की स्थानीय लोगों के द्वारा सूचना दी गई। उसके बाद आर एस थाना पुलिस एवं लख्नौर थाना पुलिस पहुंची।

बाद में आरपीएफ पुलिस भी पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हालाँकि शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। वही रेल पुलिस  ने  कहा कि शव के रेल ट्रेक से बाहर रहने के कारण शव की जिम्मेवारी उनकी नहीं है। समाचार प्रेषण तक शव की पहचान नहीं हो सकी है।

मधुबनी से राजकुमार झा की रिपोर्ट 

Suggested News