बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भागलपुर में गंगा नदी में डूबने से युवक की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

भागलपुर में गंगा नदी में डूबने से युवक की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

BHAGALPUR : गंगा नदी में जलस्तर बढ़ने से गंगा का किनारा पूरी तरह खतरनाक हो जाता है। आये दिन कई घटनाएं हो जाती है। इसी कड़ी में आज मानिक सरकार घाट पर दो दोस्त घूमने के ख्याल से गए। एक दोस्त आयुष कुमार पैर धोने के क्रम में पैर फिसलने से नदी में गिर गया और वह डूबने लगा। 


इस दौरान दूसरे दोस्त ने उसे बचाने की कोशिश किया। लेकिन वह बच नहीं पाया और तेज धार में चले जाने के चलते वह गंगा में समा गया। मृतक की पहचान खगड़िया जिले के गोगरी जमालपुर के रहनेवाले निलेश कुमार के पुत्र आयुष कुमार के रूप में हुई है। 

वह भागलपुर में आर के हॉस्टल में रहता था। वह 12 वीं का छात्र था। खबर लिखने तक उसकी बॉडी नहीं मिल पाई थी। हालाँकि पुलिस मौके पर पहुँच गयी है। साथ ही युवक की तलाश शुरू कर दी गयी है। उधर इस घटना की सूचना मोबाइल के द्वारा उनके परिजन को सूचित कर दिया गया है। जिसके बाद उनका रो-रोकर बुरा हाल है। 

भागलपुर से बालमुकुन्द की रिपोर्ट 

Suggested News