बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुंगेर में संदेहास्पद स्थिति में युवक की हुई मौत, परिजनों ने जहर देकर मारने का लगाया आरोप

मुंगेर में संदेहास्पद स्थिति में युवक की हुई मौत, परिजनों ने जहर देकर मारने का लगाया आरोप

MUNGER : मुंगेर में आज ई रिक्शा चालक कैलाश यादव की मौत इलाज के दौरान हो गई। परिजनों के अनुसार आज सुबह दस बजे वह अपना ई रिक्शा ले काम पर निकला था। इसी दौरान उसकी तबियत बिगड़ गई। जिसके बाद वह उस दुकान में चला गया। जहां वह पहले काम करता था। दुकान में ही वह कंबल तानकर सो गया।

जब काफी देर के बाद तक वह नही उठा तो उसके दोस्तों के द्वारा उसे उठाया गया। इस दौरान वह काफी थरथरा रहा था। जिसे तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

वहीं इस मामले में परिजनों ने बताया की मृतक कैलाश यादव ई रिक्शा चलाकर अपना जीवन यापन करता था। साथ ही बताया की उसका अपने गोतिया के साथ जमीनी विवाद चल रहा है। हो सकता है की उन्हीं लोगों ने उसे कुछ खिला दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।

इस मामले में डॉक्टरों के अनुसार उसकी मौत का खुलासा पोस्टमार्टम के बाद होगा। साथ ही बताया की मृतक अपने पीछे गर्भवती पत्नी ओर 10 माह के बच्चे को छोड़ गया है। मौत के बाद परिजनों में रो रो के बुरा हाल है।

मुंगेर से इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट


Suggested News